

नई दिल्ली: इंग्लैंड ने अपने पाकिस्तान (ENG vs PAK Test Series) दौरे में तबाही मचा दी। इंग्लैंड ने पाकिस्तान को कराची टेस्ट मैच में हराकर इतिहास रच दिया है। पाकिस्तान में खेली गई 3 मैच की टेस्ट सीरीज में इंग्लिश टीम ने 3-0 से जीत दर्ज कर पाक का सूपड़ा साफ़ कर दिया है। सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट में इंग्लैंड ने 8 विकेट से जीत हासिल की। पाकिस्तान में भी इंग्लैंड की बैज़बॉल नीति का असर देखने मिला।
इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ आक्रामक खेल दिखाया है। इस टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने पहली पारी में 306 रन बनाए थे, जबकि इंग्लैंड ने जवाब में 354 रन बनाए थे। दूसरी पारी में पाकिस्तान की टीम 216 पर ही ऑलआउट हो गई, उसके बाद इंग्लैंड ने सिर्फ 2 विकेट खोकर ही 170 के लक्ष्य को हासिल कर लिया और सीरीज को क्लीन स्वीप कर दिया।
https://twitter.com/englandcricket/status/1605075822427119616
कराची टेस्ट में इंग्लैंड के लिए 18 साल के रेहान अहमद ने अपने डेब्यू मैच में कमाल कर दिखाया है। रेहान ने अपने टेस्ट डेब्यू पर पांच विकेट झटके। रेहान अहमद टेस्ट क्रिकेट में अपने डेब्यू पर 5 विकेट लेने वाले सबसे युवा प्लेयर भी बन गए हैं, उन्होंने यह कारनामा 18 साल 128 दिन की उम्र में किया है। रेहान अहमद ने पहली पारी में 2, दूसरी पारी में 5 विकेट अपने नाम किए।
बता दें कि, पाकिस्तान अपने ही घर में इंग्लैंड के हाथों क्लीन स्वीप हो गया है। जो पाक के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ है। साथ ही पाकिस्तान ने अपने घर में लगातार दूसरी सीरीज हारी है। इंग्लैंड से पहले ऑस्ट्रेलिया भी पाकिस्तान टीम को घर में ही 1-0 से हराई थी। पाकिस्तान ने अपने घर में पहली बार कोई टेस्ट सीरीज 1954/55 में खेली थी, जब भारत वहां गया था। पांच टेस्ट की वह सीरीज़ 0-0 ड्रॉ हो गई थी।