पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में जगह बनाना मुश्किल, छोटी टीमों को हल्के में नहीं ले सकते: रॉजर बिन्नी

bcci-agm-roger-binny-new-bcci-president-team-india-former-cricketer-ipl-auction-date-sourav-ganguly
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 (ICC T20 World Cup 2022) अब रोमांचक मोड़ पर आ गया है। इस टूर्नामेंट में जिन टीमों को कमजोर माना जा रहा था वहीं अब बड़ा उलटफेर कर रही है। इस टूर्नामेंट के शुरुआत में ग्रुप स्टेज में नामीबिया ने श्रीलंका को हराया। जबकि, आयरलैंड और स्कॉटलैंड ने दो बार के टी20 वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज को हराकर इस टूर्नामेंट से ही बाहर कर दिया। वहीं, सुपर 12 में आयरलैंड ने इंग्लैंड को हराकर उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। जिंबाब्वे ने भी पाकिस्तान को हराकर यह साबित किया कि इस टूर्नामेंट में उन्हें हल्के में नहीं लिया जा सकता।

पहले भारत और उसके बाद जिम्बाब्वे से मिली हार के बाद पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग असंभव है। इस बीच भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष रॉजर बिन्नी ने कहा कि अब आप छोटी टीमों को हल्के में नहीं ले सकते। वे आपको आसानी से हरा सकते हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1586031457818271745

बीसीसीआई अध्यक्ष ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "यह अच्छा है कि जूनियर टीमें आ रही हैं। जिंबाब्वे और आयरलैंड ने इस टी20 वर्ल्ड कप में यह साबित किया है। अब आप छोटी टीमों को हल्के में नहीं ले सकते। वे आपको आसानी से हरा सकते हैं। मुझे लगता है कि अब पाकिस्तान के लिए (सेमीफाइनल) में जगह बनाना मुश्किल होगा।

गौरतलब है कि पाकिस्तान अपने से कम रैंकिंग के जिंबाब्वे के खिलाफ 130 रन का लक्ष्य भी हासिल नहीं कर पाया था। पाकिस्तान की टीम पहले मैच में भारत से हार गई थी और उसके लिए अब टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने की राह कठिन हो गई है। पाकिस्तान जिंबाब्वे से मात्र एक रन से हार गया। जिसके बाद उसे काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com