

नई दिल्ली: टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के संन्यास लिए दो साल से ज़्यादा हो गए हैं। लेकिन, फिर भी उनके फैंस आज भी उन्हें मैदान पर देखने के लिए बेताब रहते हैं। ऐसे में आगामी आईपीएल 2023 (IPL 2023) की तैयारियों में धोनी जुट गए हैं।
ऐसा माना जा रहा है कि, यह आईपीएल एमएस धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है, लेकिन इस बीच धोनी की मस्ती भी जारी है। सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो वायरल (viral Video) हो रहा है, जिसमें धोनी और टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं।
महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पंड्या का यह वीडियो दुबई का बताया जा रहा है, जो एक बर्थडे पार्टी का है। इस वीडियो में बॉलीवुड रैपर बादशाह भी दिखाई दे रहे हैं, जो अपने फेमस गाने ‘काला चश्मा’ पर रैप करते हुए नज़र आ रहे हैं, जिनके साथ महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या और ईशान किशन समेत अन्य कई लोग भी डांस कर रहे हैं।
https://twitter.com/msdhoni_7781/status/1596730365158096898
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। धोनी के फैंस धोनी का यह अंदाज़ देखकर काफी खुश हैं। जिस तरह से बादशाह के गाने पर वह हार्दिक के सतह थिरक रहे हैं, वह काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और कई तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं।
बता दें कि, हार्दिक पंड्या हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में कप्तानी करके लौट रहे हैं। उनकी अगुवाई में टीम इंडिया ने 10 से सीरीज अपने नाम किया था। हार्दिक अभी वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं और दुबई में छुट्टियां मना रहे हैं।