BAN vs IND Test Series में क्लीन स्वीप के बावजूद ICC World Test Championship के फाइनल में टीम इंडिया की राह है कठिन, जानिए पूरा गणित

IND vs BAN 2nd Test
Published on: 
Updated on: 

-विनय कुमार

बांग्लादेश को 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में (Bangladesh vs India Test Series, 2022) में बांग्लादेश का 2-0 से सीरीज में सूपड़ा साफ़ करने के बाद भारतीय टीम ने ICC World Test Championship, 2021-23 के प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। लेकिन, टीम इंडिया के लिए फाइनल तक की राह अभी साफ नहीं हुई है। इसमें अभी कई अड़चनें हैं। टीम इंडिया को फाइनल में जाने के लिए कई दौर से गुजरना पड़ेगा, जिसमें अन्य देशों का प्रदर्शन भी रोल अदा करेगा।

फिलहाल, प्वाइंट्स टेबल में टीम इंडिया के 58.93 प्रतिशत प्वाइंट्स हैं और भारत दूसरे पायदान पर है। ऑस्ट्रेलिया 76.92 प्वाइंट्स के साथ टॉप पर है। गौरतलब है कि इस समय ऑस्ट्रेलिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने देश में टेस्ट सीरीज  खेल रही है। और, भारत के पास अभी कोई ताज़ा टेस्ट सीरीज नहीं है।

प्वाइंट्स टेबल बताता है कि इस समय टीम इंडिया के बड़े करीब साउथ अफ्रीका है, जिसके पास 54.55 प्वाइंट्स हैं। अभी ऑस्ट्रेलिया के बाद साऊथ अफ्रीका की टीम अपने देश में वेस्ट इंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी। चौथे पायदान पर 53.33 प्वाइंट्स के साथ श्रीलंका मौजूद है। अभी श्रीलंका की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ एक सीरीज खेलेगी। हां, टीम इंडिया भारत के दौरे पर आ रही ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ फरवरी-मार्च, 2023 में 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है।

यदि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को आगामी सीरीज में 4-0 से हराती है, प्वाइंट्स प्रतिशत 68 से ऊपर  होंगे और टीम इंडिया फाइनल में पहुंच जाएगी। और अगर 3-1 से सीरीज में जीत हासिल होगी, तो भी 62.50 प्रतिशत प्वाइंट्स के साथ खिताबी मुकाबले में पहुंच तो जाएगी। और यदि, यह जीत 2-0 या 1-0 वाली होगी तो स्थिति नाजुक होगी। और, यदि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज ड्रॉ हो जाती है या ऑस्ट्रेलिया की टीम 4-0 से जीत हासिल करती है, तो टीम इंडिया के प्वाइंट्स  60 से नीचे होंगे।

साऊथ अफ्रीका के खिलाफ अपनी जमीन पर सिरेज खेल रही ऑस्ट्रेलिया की टीम को इस सीरीज में साउथ अफ्रीका को बड़े अंतर से शिकस्त देने होगी। इसके बाद साउथ अफ्रीका बनाम वेस्ट इंडीज टेस्ट सीरीज और श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के रिज़ल्ट भी टीम इंडिया के खिताबी मुकाबले की राह पर असर डालेंगे।