ऑक्शन में सबसे महंगी बिकी विराट कोहली की जर्सी, धोनी-रोहित की बैट संग करोड़ों में जमा हुआ फंड

हाल ही में भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और उनकी पत्नी आथिया शेट्टी ने एक ऑक्शन करवाया, जिसका नाम था 'क्रिकेट फॉर अ कॉज'। इस ऑक्शन में केएल राहुल ने एक संस्था विपला संस्था की मदद से करवाया।
Cricket for a cause auction
क्रिकेट फॉर कॉज (सौजन्य-एक्स)
Updated on

मुंबई: केएल राहुल और उनकी पत्नी आथिया शेट्टी ने मिलकर ऑक्शन करवाया था। इस नीलामी में करोड़ों का फंड इकट्ठा किया गया है। इस ऑक्शन का फंड चैरिटी के लिए किया जाएगा। जिसमें कई बड़े क्रिकेटरों ने भी अपना योगदान दिया।

हाल ही में भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और उनकी पत्नी आथिया शेट्टी ने एक ऑक्शन करवाया, जिसका नाम था 'क्रिकेट फॉर अ कॉज'। इस ऑक्शन में केएल राहुल ने एक संस्था विपला संस्था की मदद से करवाया। ये संस्था जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा प्रदान कराती है। जो बच्चे किसी कारणवश शिक्षा को नहीं पा सकते उनकी मदद करती है।

इस ऑक्शन में कई दिग्गज क्रिकेटरों ने ऑक्शन के लिए अपनी चीजें दी थीं, जैसे जर्सी, क्रिकेटर की साइन की हुई बैट, गल्वस जैसी वस्तुएं शामिल थी। कुल मिलाकर क्रिकेटरों की 27 चीजें ऑक्शन का हिस्सा रही।

किस पर कितनी बोली

क्रिकेय फॉर अ कॉज इस ऑक्शन में  विराट कोहली की जर्सी पर सबसे महंगी बिकी। विराट कोहली की जर्सी पर 40 लाख रुपये की बोली लगी। तो दूसरी ओर उनके गलव्स पर भी 28 लाख रुपयों की बोली लगी। सिर्फ इतना ही नहीं भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा का बैट 24 लाख रुपये में बिका। इसके अलावा एमएस धोनी और राहुल द्रविड़ के बैट भी ऑक्शन में थी। जिसमें एमएस धोनी की बैट 13 लाख और राहुल द्रविड़ की बैट पर 11 लाख रुपये की बोली लगी। इस ऑक्शन में केएल राहुल ने  अपनी जर्सी को भी नीलामी में शामिल किया। जहां उनकी जर्सी 11 लाख रूपयों में बिकी।

केएल राहुल ने शेयर किया पोस्ट

केएल राहुल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने ऑक्शन की सफलता के बारे में जानकारी दी और सभी को धन्यवाद कहा।

ये भी हुए शामिल

केएल राहुल और आथिया शेट्टी की इस मुहिम के साथ सुनील शेट्टी के साथ कई क्रिकेटर जुड़ें। इनमें जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत और संजू सैमसन शामिल थे। साथ ही जोस बटलर, क्विंटन डी कॉक और निकोलस पूरन जैसे इंटरनेशनल खिलाड़ी भी उनकी इस मुहिम का साथ देने और उसमें हिस्सा लेने वहां पहुंचे।

करोड़ों में फंड किया इकट्ठा

रिपोर्ट्स की मानें तो 'क्रिकेट फॉर अ कॉज' ऑक्शन ने चैरिटी में कुल 1.93 करोड़ रुपयों का फंड इस ऑक्शन के जरिए इकट्ठा किया। केएल राहुल अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए खुशी जताई है कि उनका ऑक्शन सफल रहा है और वो खुश हैं कि ये सारा पैसा जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई के लिए इस्तेमाल में लिया जाएगा।

केएल राहुल और आथिया शेट्टी की विपला फाउंडेशन के साथ मिलकर चलाई गई इस मुहिम की सोशल मीडिया पर लोग जमकर सराहना कर रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com