-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Controversy Over Absence Of Pcb Representative At Champions Trophy Presentation
Champions Trophy के मेजबान को ICC ने किया दरकिनार, पाकिस्तान की एक बार फिर हुई जगहंसाई
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत लिया। खिताब जीतने के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का कोई अधिकारी नहीं रहने के कारण बवाल हो गया।

जय शाह (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत लिया। खिताब जीतने के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का कोई अधिकारी नहीं रहने के कारण बवाल हो गया। विवाद तब खड़ा हुआ जब आईसीसी ने प्रेजेंटेशन सेरेमनी में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के किसी भी अधिकारी को मंच पर नहीं बुलाया। एक अधिकारी के मौजूद होने के बाद भी आईसीसी ने पाकिस्तान को ज्यादा तवज्जों नहीं दिया।
प्रेजेंटेशन सेरेमनी में ICC के चेयरमैन जय शाह, बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी, सचिव देवजीत सैकिया, न्यूजीलैंड क्रिकेट के निदेशक रोजर टूसे मौजूद रहे। जिसके बाद यह बवाल खड़ा हुआ। जानकारी के मुताबिक ऐसा बताया गया कि पीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुमैर अहमद मैदान में मौजूद थे लेकिन उन्हें समारोह में नहीं बुलाया गया। वह टूर्नामेंट के निदेशक भी हैं।
पीसीबी के कोई अधिकारी को मंच पर नहीं बुलाया गया
सूत्र के अनुसार पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी दुबई नहीं जा सके क्योंकि उनके पास गृहमंत्री के रूप में कुछ ज़रूरी काम थे। लेकिन पीसीबी के सीईओ को फाइनल और पुरस्कार वितरण में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजा गया था। उन्होंने यह भी बताया कि किसी वजह से या गलतफहमी के कारण उन्हें उस मंच पर नहीं बुलाया गया। जहां आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह, बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी और सचिव देवजीत सैकिया ने मेडल, ट्रॉफी और खिलाड़ियों को सफेद ब्लेजर दी।
सम्बंधित ख़बरें
बार-बार चोटिल हो रहे खिलाड़ियों पर BCCI का बड़ा फैसला, अब टीम में जगह पाना नहीं होगा आसान; पढ़ें नए नियम
2027 वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर की तारीखों का ऐलान, जानिए किस टीम को मिलेगी सीधी एंट्री; देखें पूरा शेड्यूल
अजीत अगरकर का भविष्य अधर में! BCCI में नए मुख्य चयनकर्ता को लेकर मंथन, वीवीएस लक्ष्मण का नाम सबसे आगे
रिटायरमेंट के बाद पूर्व क्रिकेटरों को BCCI से कितनी मिलती है पेंशन? जानिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड का नियम
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
शोएब अख्तर ने आईसीसी और पीसीबी पर उठाया सवाल
मेजबान पाकिस्तान का कोई प्रतिनिधि मंच पर नहीं था। पीसीबी यह मसला आईसीसी के समक्ष उठा सकता है। पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी एक्स पर एक वीडियो डालकर कहा कि भारत ने चैम्पियंस ट्रॉफी जीती लेकिन पीसीबी का कोई प्रतिनिधि फाइनल के बाद नहीं था। पाकिस्तान मेजबान था। मेरी यह समझ में नहीं आया कि पीसीबी से कोई वहां क्यो नहीं था।
भारतीय टीम ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर 12 साल बाद पहली बार टूर्नामेंट जीता। भारत ने खिताब जीतने के दौरान अपने सभी मैच जीते। जिसमें बांग्लादेश, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया पर जीत शामिल है। 2002 (संयुक्त विजेता) और 2013 के बाद यह तीसरा मौका है जब भारत ने इस टूर्नामेंट को जीता है।
Controversy over absence of pcb representative at champions trophy presentation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: विशेष कला में बनाएंगे पहचान, जन्मस्थान से दूर मिलेगी सफलता और सम्मान
Aug 08, 2026 | 06:15 AMइंदिरा गांधी का उड़ाया मजाक, डबल मीनिंग फिल्मों से बनाया इतिहास, जानें दादा कोंडके की अनसुनी कहानी
Aug 08, 2026 | 06:10 AMMaruti Brezza की बढ़ी टेंशन, Tata Nexon Camo Edition हुआ लॉन्च, 9.99 लाख में मिलेगा दमदार लुक
Aug 08, 2026 | 06:00 AM8 अगस्त 1942 की वह रात, जब मुंबई के गोवालिया टैंक मैदान से गांधी ने फूंका ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ का बिगुल
Aug 08, 2026 | 05:31 AMAI ने बना दिए नए वायरस, वैज्ञानिकों की बड़ी कामयाबी या भविष्य का खतरा? जानिए क्यों बढ़ी दुनिया की चिंता
Aug 08, 2026 | 04:00 AMNew UPSIDA CEO: यूपीसीडा में नए सीईओ डॉ. बलकार सिंह ने संभाली कमान, औद्योगिक विकास में तेजी लाने पर जोर
Aug 08, 2026 | 01:40 AMश्रद्धा और सेवा भाव से मनाया गया गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश पर्व, गुरुद्वारों में गूंजा गुरबाणी कीर्तन
Aug 08, 2026 | 01:22 AMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














