

नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) का प्रदर्शन इस समय काफी शानदार है। वह पाने दमदार खेल की वजह से केवल पाकिस्तान (Pakistan) में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में छाए हुए हैं। इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया (Social Media) पर अपनी एक तस्वीर शेयर (Babar Azam Photos) की है। लेकिन, अपनी इन तस्वीरों की वजह से वजह ट्रोल (Babar Azam Troll) हो गए हैं। ट्रोलर्स उन्हें अब भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से भी तुलना करने लगे हैं। हालांकि, भारतीय यूज़र्स ने भी इस ट्रोल का करारा जवाब दिया है।
दरअसल, बाबर आजम इन समय नीदरलैंड दौरे पर हैं। यहां पाकिस्तान टीम ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले जीत लिए हैं। इसी शानदार प्रदर्शन के बीच कप्तान बाबर ने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें उनका पेट बढ़ा नज़र आ रहा है। जिसकी वजह से लोग उन्हें अब ट्रोल कर रहे हैं। लोगों उन्हें नसीहत दे रहे हैं कि, उन्हें अपना पेट कम करना चाहिए।
https://twitter.com/babarazam258/status/1559839049808060418
एक पाकिस्तानी यूजर ने तो कमेंट कर उन्हें कह दिया कि, 'भाई पेट बाहर आ रहा है। इसका कुछ करो। रोहित शर्मा ना बन जाना।'
बाबर आजम की रोहित शर्मा से तुलना पर कुछ लोग काफी नज़र हुए। वहीं, इसी कमेंट के जवाब में हिंदुस्तानी यूज़र्स ने कहा, 'रोहित शर्मा बनने के लिए 3 दोहरे शतक (वनडे में) लगाने पड़ेंगे। बाबर आजम महान बल्लेबाज है, लेकिन उसकी तुलना रोहित शर्मा से नहीं करें।'
गौरतलब है कि, इसी महीने भारत और पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद एक बार फिर आमने-सामने आने वाले हैं। यह मुकाबला एशिया कप 2022 में होने वाला है, जिसका आगाज 27 अगस्त से होने वाला है। हालांकि, भारत-पाकिस्तान का मैच 28 अगस्त को UAE में खेला जाएगा। इस मुकाबले का क्रिकेट फैंस को काफी बेसब्री से इंतज़ार है।