-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Champions Trophy Rachin Ravindra Breaks Kane Williamson Record
IND vs NZ Final: रचिन रविंद्र ने केन विलियमसन का रिकॉर्ड तोड़कर हासिल की बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
- Written By: उज्जवल सिन्हा
चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला भारपत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है। इस मुकाबले में रचिन रविंद्र 25 रन बनाते ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर लिए।

स्पोर्ट्स डेस्क: चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला भारपत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है। इस मुकाबले में रचिन रविंद्र 25 रन बनाते ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर लिए। चैंपियंस ट्रॉफी में 250 रन बनाने वाले न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज बने।
रचिन रविंद्र ने सिर्फ 14 गेंदों पर ही 25 रन बनाकर यह कारनामा किया। पाकिस्तान में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के दो मैचों में शतक लगाने के बाद भारत के खिलाफ फाइनल में उतरे रचिन ने चैंपियंस ट्रॉफी के एक सीजन में 250 रन बनाने वाले न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज बनकर इतिहास रच दिया है।
विलियमसन को छोड़ा पीछे
फाइनल शुरू होने से पहले रचिन के नाम तीन मैचों में 226 रन थे। रचिन से पहले चैंपियंस ट्रॉफी के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान केन विलियमसन के नाम था। चैंपियंस ट्रॉफी के 2017 संस्करण के दौरान विलियमसन ने ब्लैक कैप्स के लिए तीन मैच खेले और एक शतक और दो अर्द्धशतक की मदद से 244 रन बनाए। फाइनल मुकाबले में 37 रन पर आउट होने के बाद रचिन रविंद्र 263 रनों पर पहुंच गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
विरोधी से दोस्त बनने तक का सफर…विलियमसन के रिटायरमेंट पर कोहली का भावुक पोस्ट, जानें क्या कुछ कहा
इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज के बीच विलियमसन ने क्रिकेट को कहा अलविदा, न्यूजीलैंड के सबसे सफल बल्लेबाज हैं केन
IND vs NZ: मैदान पर फिर होगी भारत-न्यूजीलैंड की टक्कर, टेस्ट, वनडे और T20 सीरीज का पूरा शेड्यूल आया सामने
नवभारत विशेष: व्यापार समझौते से विकास की नई शुरुआत, आज भारत विश्वसनीयता की स्थिति के साथ करता है वार्ता
एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम
चैंपियंस ट्रॉफी के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का ओवरऑल रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व सलामी बल्लेबाज और कप्तान क्रिस गेल के नाम है। गेल ने चैंपियंस ट्रॉफी के 2006 संस्करण में वेस्टइंडीज के लिए आठ मैच खेले और तीन शतकों की मदद से 474 रन बनाए। रचिन रविंद्र चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। फाइनल मुकाबले में रचिन रविंद्र 37 रन बनाकर आउट हो गए।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
रचिन ने 2023 में वनडे वर्ल्ड में किया था डेब्यू
रचिन ने 2023 में न्यूजीलैंड के लिए अपना वनडे विश्व कप डेब्यू किया और उसमें भी उन्होंने कीवी टीम के लिए तीन शतक बनाए। 25 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज के नाम आईसीसी टूर्नामेंट में मेन इन ब्लैक के लिए सबसे ज्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड है और रविवार को एक बड़ी पारी खेलकर उनके पास न्यूजीलैंड की इतिहास में तीसरा आईसीसी खिताब जीतने की उम्मीदों को बढ़ाने का मौका होगा।
Champions trophy rachin ravindra breaks kane williamson record
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj ka Mausam: दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट, मानसून ने पकड़ी रफ्तार
Jun 21, 2026 | 08:51 AMNEET 2026: नागपुर में परीक्षा सुरक्षा के लिए पुलिस का कड़ा एक्शन, रविवार को बंद रहेंगे जेरॉक्स सेंटर
Jun 21, 2026 | 08:48 AMआईटी हब हिंजवड़ी में गहराया पानी का संकट, लोग वॉटर एटीएम पर निर्भर; अनदेखी से फूटा जनता का आक्रोश
Jun 21, 2026 | 08:35 AMFather’s Day Special: हर बेटे-बेटी को देखनी चाहिए ये 5 फिल्में, इमोशंस से भर जाएगा दिल
Jun 21, 2026 | 08:30 AMओबीसी अधिकारों के लिए राज्यव्यापी आंदोलन की तैयारी, विजय वडेट्टीवार ने दी चेतावनी
Jun 21, 2026 | 08:29 AMयवतमाल में कोयला प्रदूषण से प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा, राज्य सरकार बनाएगी नई नीति
Jun 21, 2026 | 08:28 AMनागपुर में बादलों के गायब होते ही सूर्यदेव का तांडव: 42.4 डिग्री पहुंचा पारा, रात भी हुईं गर्म 23 जून तक अलर्ट
Jun 21, 2026 | 08:27 AMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM














