क्रिकेट

Champions Trophy 2025: रोहित ने जीता दूसरा ICC खिताब, ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे कप्तान बने; एमएस धोनी के रिकॉर्ड...

रोहित शर्मा ने अपना आईसीसी का दूसरा खिताब जीता है। इससे पहले पिछले साल 2024 में ही रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत टी20 का चैंपियन बना था और अब चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बनने का गौरव भी प्राप्त किया।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क: रोहित शर्मा ने अपना आईसीसी का दूसरा खिताब जीता है। इससे पहले पिछले साल 2024 में ही रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत टी20 का चैंपियन बना था और अब चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बनने का गौरव भी प्राप्त किया। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने टी20 में और 50 ओवर के फॉर्मेट का खिताब जीताा है। धोनी के बाद टी20 और वनडे ट्रॉफी अपने नाम करने वाले दुनिया के और भारत के दूसरे कप्तान बने।

आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में सबसे ज्यादा रन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बनाया। रोहित शर्मा ने 83 गेंदों पर 76 रनों की पारी खेली। अगर चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल की बात करें तो सौरव गांगुली ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। सौरव गांगुली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 117 रन बनाए। यह मुकाबला 2000 में खेला गया था।

ICC फाइनल में कप्तानों द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर

  • रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया): 140* बनाम भारत, 2003 वनडे विश्व कप (23 मार्च, 2003)
  • सौरव गांगुली (भारत): 117 बनाम न्यूजीलैंड, 2000 चैंपियंस ट्रॉफी (15 अक्टूबर, 2000)
  • क्लाइव लॉयड (वेस्टइंडीज): 102 बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1975 विश्व कप (21 जून, 1975)
  • एमएस धोनी (भारत): 91* बनाम श्रीलंका, 2011 वनडे विश्व कप (2 अप्रैल, 2011)
  • केन विलियमसन (न्यूजीलैंड): 85 बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2021 टी20 विश्व कप (14 नवंबर, 2021)
  • रोहित शर्मा (भारत): 76 बनाम न्यूजीलैंड, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी (9 मार्च, 2025)

चैंपियंस ट्रॉफी में अब सबसे ज्यादा खिताब भारतीय टीम के पास है। भारत ने 2002 में श्रीलंका के साथ भारत संयुक्त रूप से विजेता हुआ था। वहीं 2013 में धोनी की कप्तानी में यह खिताब अपने नाम किया। अब भारत ने 2025 में इस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है।

चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली टीमें

  • भारत: 2002, 2013, 2025
  • ऑस्ट्रेलिया: 2006, 2009
  • दक्षिण अफ्रीका: 1998
  • न्यूजीलैंड: 2000
  • श्रीलंका: 2002
  • वेस्ट इंडीज: 2004
  • पाकिस्तान: 2017

आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले कप्तानों की सूची में रिकी पोंटिंग नंबर-1 पर है। रिकी पोटिंग ने 2 बार वनडे विश्व कप और 2 बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। उसके बाद धोनी का नाम आता है। जिन्होंने तीन ट्रॉफी अपने नाम किया है।

आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान

  • रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया): 4 (2003 वनडे विश्व कप, 2007 वनडे विश्व कप, 2006 चैंपियंस ट्रॉफी, 2009 चैंपियंस ट्रॉफी)
  • एमएस धोनी (भारत): 3 (2007 टी20 विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप, 2013 चैंपियंस ट्रॉफी)
  • क्लाइव लॉयड (वेस्टइंडीज): 2 (1975 वनडे विश्व कप, 1979 वनडे विश्व कप)
  • पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया): 2 (2023 विश्व कप, 2023 वनडे विश्व कप)
  • रोहित शर्मा (भारत): 2 (2024 टी20 विश्व कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी)

तेलंगाना में भीषण बस हादसा: कंटेनर से टकराई बस, 5 यात्रियों की मौत 20 घायल; CM रेवंत रेड्डी ने जताया दुख

OBC क्रीमी लेयर पर केंद्र की SC से गुहार, मांगा 2 साल का वक्त; कहा- फैसले से मचेगी अफरातफरी

मोदी कैबिनेट में जल्द बड़ा फेरबदल? 3 मंत्रियों के इस्तीफे से 12 पद खाली, युवाओं-महिलाओं को मिल सकती जिम्मेदारी

पॉलीथीन की थैलियों में भरा जा रहा था चढ़ावा, खराब किए QR कोड; बांके बिहारी मंदिर मामले में भड़का सुप्रीम कोर्ट

गरीबों की सेवा से नोबेल और भारत रत्न तक, जानिए मदर टेरेसा की जिंदगी की पूरी कहानी