-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Champions Trophy 2025 Rohit Won The Second Icc Title Became The Second Captain In World
Champions Trophy 2025: रोहित ने जीता दूसरा ICC खिताब, ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे कप्तान बने; एमएस धोनी के रिकॉर्ड…
- Written By: उज्जवल सिन्हा
रोहित शर्मा ने अपना आईसीसी का दूसरा खिताब जीता है। इससे पहले पिछले साल 2024 में ही रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत टी20 का चैंपियन बना था और अब चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बनने का गौरव भी प्राप्त किया।

स्पोर्ट्स डेस्क: रोहित शर्मा ने अपना आईसीसी का दूसरा खिताब जीता है। इससे पहले पिछले साल 2024 में ही रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत टी20 का चैंपियन बना था और अब चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बनने का गौरव भी प्राप्त किया। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने टी20 में और 50 ओवर के फॉर्मेट का खिताब जीताा है। धोनी के बाद टी20 और वनडे ट्रॉफी अपने नाम करने वाले दुनिया के और भारत के दूसरे कप्तान बने।
आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में सबसे ज्यादा रन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बनाया। रोहित शर्मा ने 83 गेंदों पर 76 रनों की पारी खेली। अगर चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल की बात करें तो सौरव गांगुली ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। सौरव गांगुली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 117 रन बनाए। यह मुकाबला 2000 में खेला गया था।
ICC फाइनल में कप्तानों द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर
- रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया): 140* बनाम भारत, 2003 वनडे विश्व कप (23 मार्च, 2003)
- सौरव गांगुली (भारत): 117 बनाम न्यूजीलैंड, 2000 चैंपियंस ट्रॉफी (15 अक्टूबर, 2000)
- क्लाइव लॉयड (वेस्टइंडीज): 102 बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1975 विश्व कप (21 जून, 1975)
- एमएस धोनी (भारत): 91* बनाम श्रीलंका, 2011 वनडे विश्व कप (2 अप्रैल, 2011)
- केन विलियमसन (न्यूजीलैंड): 85 बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2021 टी20 विश्व कप (14 नवंबर, 2021)
- रोहित शर्मा (भारत): 76 बनाम न्यूजीलैंड, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी (9 मार्च, 2025)
चैंपियंस ट्रॉफी में अब सबसे ज्यादा खिताब भारतीय टीम के पास है। भारत ने 2002 में श्रीलंका के साथ भारत संयुक्त रूप से विजेता हुआ था। वहीं 2013 में धोनी की कप्तानी में यह खिताब अपने नाम किया। अब भारत ने 2025 में इस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है।
चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली टीमें
- भारत: 2002, 2013, 2025
- ऑस्ट्रेलिया: 2006, 2009
- दक्षिण अफ्रीका: 1998
- न्यूजीलैंड: 2000
- श्रीलंका: 2002
- वेस्ट इंडीज: 2004
- पाकिस्तान: 2017
आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले कप्तानों की सूची में रिकी पोंटिंग नंबर-1 पर है। रिकी पोटिंग ने 2 बार वनडे विश्व कप और 2 बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। उसके बाद धोनी का नाम आता है। जिन्होंने तीन ट्रॉफी अपने नाम किया है।
आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान
- रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया): 4 (2003 वनडे विश्व कप, 2007 वनडे विश्व कप, 2006 चैंपियंस ट्रॉफी, 2009 चैंपियंस ट्रॉफी)
- एमएस धोनी (भारत): 3 (2007 टी20 विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप, 2013 चैंपियंस ट्रॉफी)
- क्लाइव लॉयड (वेस्टइंडीज): 2 (1975 वनडे विश्व कप, 1979 वनडे विश्व कप)
- पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया): 2 (2023 विश्व कप, 2023 वनडे विश्व कप)
- रोहित शर्मा (भारत): 2 (2024 टी20 विश्व कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी)
सम्बंधित ख़बरें
IND vs NZ: मैदान पर फिर होगी भारत-न्यूजीलैंड की टक्कर, टेस्ट, वनडे और T20 सीरीज का पूरा शेड्यूल आया सामने
नवभारत विशेष: व्यापार समझौते से विकास की नई शुरुआत, आज भारत विश्वसनीयता की स्थिति के साथ करता है वार्ता
नवभारत विशेष: वर्ल्ड कप क्रिकेट में भारत की बादशाहत बरकरार
T20 World Cup में जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बने
Champions trophy 2025 rohit won the second icc title became the second captain in world
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
13 अगस्त को खत्म हो जाएगा हॉकी का अस्तित्व, नागपुर में हॉकी का मैदान इतिहास बनने की ओर
Aug 08, 2026 | 06:55 AMBirthday Horoscope: विशेष कला में बनाएंगे पहचान, जन्मस्थान से दूर मिलेगी सफलता और सम्मान
Aug 08, 2026 | 06:15 AMइंदिरा गांधी का उड़ाया मजाक, डबल मीनिंग फिल्मों से बनाया इतिहास, जानें दादा कोंडके की अनसुनी कहानी
Aug 08, 2026 | 06:10 AMMaruti Brezza की बढ़ी टेंशन, Tata Nexon Camo Edition हुआ लॉन्च, 9.99 लाख में मिलेगा दमदार लुक
Aug 08, 2026 | 06:00 AM8 अगस्त 1942 की वह रात, जब मुंबई के गोवालिया टैंक मैदान से गांधी ने फूंका ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ का बिगुल
Aug 08, 2026 | 05:31 AMAI ने बना दिए नए वायरस, वैज्ञानिकों की बड़ी कामयाबी या भविष्य का खतरा? जानिए क्यों बढ़ी दुनिया की चिंता
Aug 08, 2026 | 04:00 AMNew UPSIDA CEO: यूपीसीडा में नए सीईओ डॉ. बलकार सिंह ने संभाली कमान, औद्योगिक विकास में तेजी लाने पर जोर
Aug 08, 2026 | 01:40 AMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














