Champions Trophy 2025: रचिन रविंद्र ने जीता गोल्डन बैट, 20 रन से पीछे रह गया भारत का ये धाकड़ बल्लेबाज

भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम किया। न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाकर न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज ने गोल्डन बैट का खिताब अपने नाम किया है।
Champions Trophy 2025: रचिन रविंद्र ने जीता गोल्डन बैट, 20 रन से पीछे रह गया भारत का ये धाकड़ बल्लेबाज
रचिन रविंद्र (सोर्स: सोशल मीडिया)
Updated on

दुबई: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला 9 मार्च को दुबई क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। रोमांचक मैच में भारत ने जीत दर्ज की और चैंपियन बन गई। टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी चुनी और 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 251 रन बनाए। 252 रन का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट से मैच जीत लिया। इस दिन चैंपियंस ट्रॉफी में जिन खिलाड़ियों ने सबसे शानदार प्रदर्शन किया है, उन्हें पुरस्कार भी पुरस्कार प्रदान किए गए।

चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को गोल्डन बैट का खिताब दिया जाता है, जबकि सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को गोल्डन बॉल का खिताब दिया जाता है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में गोल्डन बैट विनर के विनर न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रविंद्र ने जीता। उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 263 रन बनाए। वहीं दूसरे नंबर पर भारत के बल्लेबाज श्रेयर अय्यर रहे। श्रेयर ने पांच मैचों में 243 रन बनाए।

चैंपियंस ट्रॉफी के टॉप स्काेरर

बल्लेबाज मैच इनिंग रन औसत
रचिन रवींद्र 4 4 263 65.75
श्रेयस अय्यर 5 5 243 48.60
बेन डकेट 3 3 227 75.67
जो रूट 3 3 225 75.00
विराट कोहली 5 5 218 54.50

फाइनल में भी किया शानदार प्रदर्शन

रचिन रविंद्र ने फाइनल मुकाबले में भी शानदार प्रदर्शन किया। रचिन ने 29 गेदों में 37 रन बनाए। अपनी पारी में रचिन ने चार चौके और एक छक्का लगाया। इस मुकाबले में रचिन रविंद्र 25 रन बनाते ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर लिए। चैंपियंस ट्रॉफी में 250 रन बनाने वाले न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज बने।

रचिन रविंद्र ने सिर्फ 14 गेंदों पर ही 25 रन बनाकर यह कारनामा किया। पाकिस्तान में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के दो मैचों में शतक लगाने के बाद भारत के खिलाफ फाइनल में उतरे रचिन ने चैंपियंस ट्रॉफी के एक सीजन में 250 रन बनाने वाले न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज बनकर इतिहास रच दिया है।

विलियमसन को छोड़ा पीछे

फाइनल शुरू होने से पहले रचिन के नाम तीन मैचों में 226 रन थे। रचिन से पहले चैंपियंस ट्रॉफी के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान केन विलियमसन के नाम था। चैंपियंस ट्रॉफी के 2017 संस्करण के दौरान विलियमसन ने ब्लैक कैप्स के लिए तीन मैच खेले और एक शतक और दो अर्द्धशतक की मदद से 244 रन बनाए। फाइनल मुकाबले में 37 रन पर आउट होने के बाद रचिन रविंद्र 263 रनों पर पहुंच गए हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com