

स्पोर्ट्स डेस्क: दुबई में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत लिया। इस खिताब के साथ भारतीय टीम की आईसीसी में ट्रॉफी की संख्या 7 हो गई है। भारत ने लगातार दो साल में दो आईसीसी के खिताब पर कब्जा जमाया है। भारतीय टीम अब विश्व क्रिकेट में सबसे सफल टीमों में टॉप पर पहुंच गई है।
भारतीय टीम ने आईसीसी के पिछले 24 मुकाबलों में से 23 में जीत दर्ज करने में सफल रही है। एक मात्र हार जो मिली थी, वो वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में मिली थी। उसके बाद से भारतीय टीम ने बिना कोई मुकाबला हारते टी20 वर्ल्ड कप और अब चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम किया। आईए जानते हैं कि भारतीय टीम ने कब-कब ट्रॉफी जीती है। ट्रॉफी जीतने का सिलसिला कब से शुरू हुआ। भारत द्वारा जीते गए पिछले आईसीसी खिताबों पर एक नजर डाली गई है, जिसकी शुरुआत 1983 में कपिल देव की टीम द्वारा जीते गए विश्व कप से होती है।
2024 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपनी छठी अंतरराष्ट्रीय ट्रॉफी हासिल करके ICC आयोजनों में लंबे समय से चले आ रहे सूखे को समाप्त किया। चुनौतियों के बावजूद कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व और शानदार प्रदर्शन ने भारत को जीत की ओर अग्रसर किया।
रविवार को ऐतिहासिक फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। स्पिनरों कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती के दमदार प्रदर्शन और रोहित शर्मा (83 गेंदों पर 76 रन) और श्रेयस अय्यर (62 गेंदों पर 48 रन) की महत्वपूर्ण पारियों की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड के 251 रनों के लक्ष्य को छह गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।