England और Pakistan के कप्तानों में किसके बल्ले ने तोड़े हैं T20 World Cup, 2022 में सबसे ज्यादा रन, Jos Butler और Babar Azam में से किसके बल्ले में नज़र आई ताक़त, जानिए

Babar and butler
Published on: 
Updated on: 

-विनय कुमार

क्रिक्रेट की दुनिया का एक और यादगार दिन बनेगा 13 नवंबर, 2022, जब ICC T20 World Cup, 2022 के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच में से कोई चैंपियन बनेगा। अगर, बारिश का कहर नहीं टूटा, तो फैसला हो ही जाएगा। आइए एक निगाह डालें इस मुकाबले में उतर रहे दोनों टीमों के कप्तानों के प्रदर्शन पर।

Pakistan के कप्तान Babar Azam का अब तक प्रदर्शन

इस ताज़ा वर्ल्ड कप ICC T20 World Cup, 2022 में बाबर आज़म के प्रदर्शन की बात करें, तो ग्रुप स्टेज से लेकर सेमीफाइनल तक उनके बल्ले से सिर्फ 1 हाफ सेंचुरी निकली है। इस पूरे टूर्नामेंट में कुल खेले 6 मैचों में उनके बल्ले से सिर्फ 92 रन निकले हैं। किसी टीम के सलामी बल्लेबाज का इतने पारी में सिर्फ इतना रन बनाना खराब प्रदर्शन ही माना जाएगा।

गौरतलब है कि बाबर आज़म (Babar Azam Captain Pakistan Cricket Team)  भारत के खिलाफ (India vs Pakistan T20 World Cup, 2022) इस ताज़ा वर्ल्ड कप में शून्य पर चलता कर दिए गए थे। वह मुकाबला इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान दोनों का पहला मैच था। जिसमें भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई थी। उसके बाद जिम्बाब्वे और नीदरलैंड्स के खिलाफ 4-4 रन पर बाबर आज़म आउट हो गए थे। साऊथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने पिछले। मैचों के मुकाबले 2 रन ज्यादा, यानी 6 रन बनाए थे। और Bangladesh vs Pakistan T20 World Cup, 2022 में 25 रन बनाए थे। यह मैच लीग स्टेज का अंतिम मैच थे। उसके बाद सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ (New Zealand vs Pakistan T20 World Cup Semifinal, 2022) में बाबर आज़म (Babar Azam Captain Pakistan Cricket Team) ने 53 रन बनाए। अब फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की घातक गेंदबाजी के सामने बाबर का बल्ला चलेगा, या जॉस बटलर के गेंदबाज की गेंद की वो पहली बलि चढ़ जाएंगे, इसके लिए हमें मैच देखना होगा।

T20 World Cup, 2022 में Jos Butler का प्रदर्शन

इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज़ और कप्तान जॉस बटलर (Jos Butler) ने बढ़िया प्रदर्शन किया है। अफगानिस्तान के खिलाफ (Afghanistan vs England T20 World Cup, 2022) 18 रन की पारी खेलने के बाद आयरलैंड के खिलाफ वो शून्य पर चलता कर दिए गए थे। लेकिन, उसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ (New Zealand vs England T20 World Cup, 2022) खेले मैच में उन्होंने 73 रनों की लाजवाब पारी खेली थी। फिर, श्रीलंका के खिलाफ 28 रन और भारत के खिलाफ खेले ऐतिहासिक सेमीफाइनल मुकाबले में जॉस बटलर (Jos Butler Captain Wicket-keeper Batter England) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए सिर्फ 49 गेंदों में 80 रनों की नाबाद पारी खेली। अब पाकिस्तान के खिलाफ इस सलामी बल्लेबाज़ का बल्ला कितना बोल पाएगा, थोड़ा इंतजार करना होगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com