शुरू हुई SRL vs IND ODI Series, 2023 के पहले मैच की टिकट की बुकिंग, जानिए कब और कहां होंगे सारे मैच

India vs Sri Lanka
Published on: 
Updated on: 

-विनय कुमार

श्रीलंका की टीम नए साल में भारत के दौरे पर आए। इस दौरे में साल 2023 के जनवरी में श्रीलंका और भारत के बीच 3-3 मैचों की T20I और वनडे सीरीज (SRL vs IND T20I ODI Series, 2023 Sri Lanka on India Tour) खेली जाएगी। इस द्विपक्षीय सीरीज की वनडे सीरीज के गुवाहाटी में खेले जाने वाले पहले मैच के लिए असम क्रिकेट एसोसिएशन (Assam Cricket Association) ने टिकट की कीमत की लिस्ट जारी कर दी है।

गौरतलब है कि पहले 3 मैचों की T20I Series खेली जाएगी। जिसका पहला मैच 3 जनवरी, 2023 को खेला जाएगा। उसके बाद वनडे सीरीज (IND vs SL ODI) होगी, जिसका पहला मैच 10 जनवरी को गुवाहाटी (Guwahati) में होगा।

https://twitter.com/assamcric/status/1604101965180710912?t=Ujmwu5owMT7F_3XXPufS8g&s=19

असम क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक, इस सीरीज के पहले मैच की टिकट 18 दिसंबर की सुबह 11 बजे से बिक्री आरंभ हो चुकी हैं। ऑफलाइन टिकट का प्रावधान नहीं है। असम के गुवाहाटी में खेले जाने वाले SRL vs IND ODI Series, 2023 के पहले मैच की टिकट Bookmyshow.com पर मिलेगी। ऑनलाइन बुकिंग में एकसाथ अधिकतम 5 टिकट खरीदी जा सकेगी।

गौरतलब है कि SRL vs IND T20I Series, 2023 का पहला मैच 3 जनवरी को मुंबई में, दूसरा मैच 5 जनवरी को पुणे और तीसरा मैच 7 जनवरी राजकोट में होगा। जबकि, SRL vs IND ODI Series, 2023 का पहला मैच 10 जनवरी को गुवाहाटी, दूसरा मैच 12 जनवरी कोलकाता और सीरीज का अंतिम मैच 15 जनवरी को त्रिवेंद्रम में होगा।