- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Birthday Special Unmukt Chand Who Retired At Age Of 28 Broke Ties With India And Joined America
बर्थडे स्पेशल: वो खिलाड़ी जिसने 28 की उम्र में लिया संन्यास, टीम इंडिया से नाता तोड़ थामा अमेरिका का दामन
धुरंधर खिलाड़ियों में से एक उन्मुक्त चंद ने महज 28 साल की उम्र में ही संन्यास का ऐलान कर दिया था। उनके इस फैसले से हर कोई हैरान था। हालांकि, अब उन्मुक्त चंद अमेरिका के लिए खेलते हैं।
- Written By: मृणाल पाठक

उन्मुक्त चंद (सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय टीम को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वाले उन्मुक्त चंद आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्मुक्त चंद ने रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के लिए शानदार बल्लेबाजी कर लोगों का दिल जीता था। उन्होंने आईपीएल में भी अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया था। हालांकि, उन्हें कभी राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं मिली।
जिसकी वजह से भारत के धुरंधर खिलाड़ियों में से एक उन्मुक्त चंद ने महज 28 साल की उम्र में ही संन्यास का ऐलान कर दिया था। उनके इस फैसले से हर कोई हैरान था। हालांकि, अब उन्मुक्त चंद अमेरिका के लिए खेलते हैं। उन्होंने अमेरिका में माइनर लीग क्रिकेट (एमएलसी) के 2021 सीजन के लिए सिलिकॉन वैली स्ट्राइकर्स के साथ अनुबंध किया था।
28 साल की उम्र में लिया संन्यास
उन्मुक्त चंद ने महज 28 साल की उम्र में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। उन्मुक्त ने टोयोटा माइनर लीग क्रिकेट चैंपियनशिप के दौरान मॉर्गन हिल आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सोशल लैशिंग्स के खिलाफ स्ट्राइकर्स के लिए डेब्यू किया। आपको बता दें कि उन्मुक्त चंद भारत के ओपनिंग बल्लेबाज थे। उन्होंने 2012 में भारत के लिए अंडर-19 विश्व कप जीता था।
सम्बंधित ख़बरें
ऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
विराट कोहली का बड़ा कीर्तिमान, 35 साल की उम्र के बाद तीसरी बार किया ये कमाल, सचिन और डु प्लेसिस को छोड़ा पीछे
RCB vs PBKS: कोहली और वेंकटेश अय्यर की अर्धशतकीय पारी, बेंगलुरु ने पंजाब को जीत लिए दिया 223 रन का टारगेट
थाईलैंड ओपन में सिल्वर जीतने के बाद सात्विक-चिराग ‘मलेशिया मास्टर्स’ से हटे, जानिए क्या है कारण?
कभी नहीं हुए राष्ट्रीय टीम में शामिल
रणजी में दिल्ली के लिए खेलने वाले उन्मुक्त चंद हमेशा ओपनिंग करते थे। उन्मुक्त चंद एक अच्छे खिलाड़ी थे। लेकिन, जिस समय वे फॉर्म में थे, उस समय राष्ट्रीय टीम में पहले से ही बड़े खिलाड़ी शामिल थे। जिसके कारण उन्हें कभी राष्ट्रीय टीम में शामिल होने का मौका नहीं मिला। इसी कारण उन्होंने 28 साल की उम्र में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से इस्तीफा दे दिया और अमेरिका चले गए।
IPL में दिखाया है कमाल का प्रदर्शन
भारत ए के पूर्व कप्तान रह चुके उन्मुक्त चंद आईपीएल में भी अपना जलवा दिखा चुके हैं। उन्मुक्त चंद का जन्म 26 मार्च 1993 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने 18 साल की उम्र में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए आईपीएल में डेब्यू किया था। वे आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स, मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के सदस्य रहे। उन्होंने एक दशक से भी ज्यादा समय तक घरेलू क्रिकेट खेला।
खेल जगत की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बैश क्रिकेट लीग खेलने वाले पहले भारतीय
आपको बता दें कि उन्मुक्त चंद ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश क्रिकेट लीग में खेलने वाले पहले भारतीय हैं। इस खिलाड़ी ने साल 2021-22 सीजन के लिए मेलबर्न रेनेगेड्स के साथ करार किया था। उन्होंने अपने क्रिकेट के सपने को पूरा करने के लिए भारत से नाता तोड़कर अमेरिका का दामन थाम लिया। अब वह अमेरिकी टीम के लिए खेलते हैं।
Birthday special unmukt chand who retired at age of 28 broke ties with india and joined america
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMजब भी यहाँ आता हूँ, असीम शांति मिलती है… शिरडी में साईं बाबा के दर पर नतमस्तक हुए राघव चड्ढा
May 17, 2026 | 09:52 PMUttar Pradesh: कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में CM योगी, कल बुलाई बड़ी बैठक; नए मंत्रियों को सौंपेंगे विभाग!
May 17, 2026 | 09:39 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM













