-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Bharat Arun To Conduct 14 Day Traning Programme For Sri Lanka Cricket
भारत के कोच श्रीलंका में पुरुष और महिला खिलाड़ियों को देंगे ट्रेनिंग, जानें कब से शुरू होगा…
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारत के पूर्व गेंदबाजी कोच भरत अरुण 2 जून से श्रीलंका में 14 दिन का विशेष ट्रेनिंग कैंप चलाएंगे, जिसमें तेज गेंदबाजों को तकनीकी, रणनीतिक और मैच सिचुएशन की ट्रेनिंग दी जाएगी।

भरत अरुण (फोटो-सोशल मीडिया)
कोलंबो: भारत के पूर्व गेंदबाजी कोच भरत अरुण श्रीलंका में पुरुष और महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए 14 दिन का विशेष ट्रेनिंग कार्यक्रम चलाएंगे। भरत अरुण हाल ही में IPL 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के फास्ट-बॉलिंग कोच थे। श्रीलंका क्रिकेट ने शुक्रवार को बताया कि यह कार्यक्रम 2 जून से शुरू होगा। इसका मकसद श्रीलंकाई तेज गेंदबाजों को बेहतर बनाना है। यह ट्रेनिंग हाई-परफॉर्मेंस सेंटर में U19 राष्ट्रीय टीम के साथ शुरू होगी।
भरत अरुण राष्ट्रीय पुरुष और महिला टीमों, महिला ‘ए’ टीम, U19 पुरुष टीम, हाई-परफॉर्मेंस सेंटर के कोचों, क्लब और प्रांतीय कोचों के साथ कोचिंग देने वाले शिक्षकों के लिए ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इस दौरान वो गेंदबाजों के बारिकियों पर काम करेंगे।
श्रीलंका के खिलाड़ियों को देंगे ट्रेनिंग
भरत अरुण 2014 से लेकर 2021 तक भारत के गेंदबाजी कोच रहे हैं। वह श्रीलंका में अलग-अलग रणनीति सत्र आयोजित करेंगे, तेज गेंदबाजों के लिए तकनीकी और कौशल प्रशिक्षण देंगे, खिलाड़ियों और कोचों के लिए वीडियो और प्रदर्शन विश्लेषण करेंगे और मैच के हालात बनाकर खेल की समझ बढ़ाएंगे। अरुण का यह कैंप श्रीलंका के पुरुष टीम के बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू श्रृंखला से पहले है, जबकि महिला टीम इस साल भारत में होने वाले महिला ODI विश्व कप की तैयारी के लिए आयोजित की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Petrol Diesel Price: अमेरिका-ईरान की ‘डील’ ने घटाए तेल के दाम, पाकिस्तान के बाद अब इस देश में सस्ता हुआ फ्यूल
अवैध कोचिंग सेंटरों पर पीडीए का शिकंजा: प्रयागराज में 400 से अधिक संस्थान रडार पर; 10 सील, 20 को नोटिस
लखनऊ हादसे के बाद भोपाल में सख्ती, कोचिंग–हॉस्टल और लाइब्रेरी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
2024 से श्रीलंका ने अलग-अलग कोचों के बुलाना शुरू किया है
2024 से श्रीलंका क्रिकेट ने छोटे अवधि के लिए विदेशी कोचों को बुलाना शुरू किया है। पिछले साल उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के हाई-परफॉर्मेंस डायरेक्टर जुबिन भरुचा को बल्लेबाजी के लिए बुलाया था। हाल ही में उन्होंने भारत के पूर्व फील्डिंग कोच आर. श्रीधर को भी 10 दिन का फील्डिंग प्रोग्राम चलाने के लिए बुलाया था, जिसमें पुरुष और महिला उभरते खिलाड़ी, क्लब खिलाड़ी, राष्ट्रीय U19 टीम, और महिला ‘ए’ टीम शामिल थे।
श्रीलंका क्रिकेट ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजी कोच के रूप में काम कर चुके 62 वर्षीय अरुण खिलाड़ियों को अलग तरीके से तैयार करेंगे। इस दौरान वो गेंदबाजों को अलग-अलग हालात में और खेल को समझ के गेंदबाजी का गुर प्रदान करेंगे।
Bharat arun to conduct 14 day traning programme for sri lanka cricket
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
यवतमाल एचपी गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा: शहर उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से की शिकायत
Jul 02, 2026 | 02:04 PM13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Jul 02, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
Jul 02, 2026 | 01:50 PMनागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
Jul 02, 2026 | 01:48 PMमुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
Jul 02, 2026 | 01:45 PMAdani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
Jul 02, 2026 | 01:42 PMप्रदूषण से मुक्ति मगर अब बेरोजगारी का संकट; चंद्रपुर की कोल वॉशरी बंद होने से 700 मजदूर परिवारों परेशानी में
Jul 02, 2026 | 01:42 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














