IPL के बीच BCCI ने किया टीम इंडिया के होम शेड्यूल का ऐलान, लाल गेंद से होगी WI की अग्निपरीक्षा, अफ्रीका से भी होंगे दो-दो हाथ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया के अंतरराष्ट्रीय घरेलू सत्र के कार्यक्रम की घोषणा की है। इस दौरान भारत टेस्ट मैच, वनडे सीरीज और टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलते दिखाई देगा।
बीसीसीआई ने 2025 के लिए टीम इंडिया के घरेलू कार्यक्रम की घोषणा की, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करेगी
टीम इंडिया (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Team India Home Series Schedule: मौजूदा समय में भारत में आईपीएल के 18वें सीजन का आयोजन हो रहा है। जहां, भारतीय टीम के लगभग हर खिलाड़ी अपना हुनर दिखा रहे हैं। इसी बीच बीसीसीआई ने बड़ा ऐलान कर दिया है। बीसीसीआई ने टीम इंडिया के 2025 के होम शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। इस दौरान दो देश भारत के दौरे पर आएंगे।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया के अंतरराष्ट्रीय घरेलू सत्र के कार्यक्रम की घोषणा की है। इस दौरान भारत टेस्ट मैच, वनडे सीरीज और टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलते दिखाई देगा। इन सीरीज के लिए वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका भारत के दौरे पर आने वाले हैं।

हालांकि, इस दौरान भारत वेस्टइंडीज के खिलाफ केवल टेस्ट सीरीज खेलगा, जिसकी शुरुआत 2 अक्टूबर 2025 को अहमदाबाद से होगी। जबकि इस सीरीज के बाद टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करेगी। जहां दोनों टीमों के बीच क्रिकेट के हर फॉर्मेट की सीरीज खेली जाएगी।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

क्रमांक तारीख (से) तारीख (तक) समय मैच स्थान
1 गुरूवार, 02-अक्टूबर-25 सोमवार, 06-अक्टूबर-25 9:30 AM 1st टेस्ट अहमदाबाद
2 शुक्रवार, 10-अक्टूबर-25 मंगलवार, 14-अक्टूबर-25 9:30 AM 2nd टेस्ट कोलकाता

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया का शेड्यूल

क्रमांक तारीख (से) तारीख (तक) समय मैच स्थान
1 शुक्रवार, 14-नवंबर-25 मंगलवार, 18-नवम्बर-25 9:30 AM 1st टेस्ट नई दिल्ली
2 शनिवार, 22-नवंबर-25 बुधवार, 26-नवम्बर-25 9:30 AM 2nd टेस्ट गुवाहाटी
3 रविवार, 30-नवंबर-25 - 1:30 PM 1st वनडे रांची
4 बुधवार, 03-दिसंबर-25 - 1:30 PM 2nd वनडे रायपुर
5 शनिवार, 06-दिसंबर-25 - 1:30 PM 3rd वनडे विशाखापत्तनम
6 मंगलवार, 09-दिसंबर-25 - 7:00 PM 1st टी20I कटक
7 गुरूवार, 11-दिसंबर-25 - 7:00 PM 2nd टी20I नई चंडीगढ़
8 रविवार, 14-दिसंबर-25 - 7:00 PM 3rd टी20I धर्मशाला
9 बुधवार, 17-दिसंबर-25 - 7:00 PM 4th टी20I लखनऊ
10 शुक्रवार, 19-दिसंबर-25 - 7:00 PM 5th टी20I अहमदाबाद

जानकारी के लिए बता दें कि गुवाहटी पहली बार टेस्ट मैच की मेजबानी करने वाला है। इस मैदान पर भारतीय टीम 22 नवंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेलेगी। भारतीय टीम के होम शेड्यूल का आगाज 2 अक्टूबर से होगा जो 19 दिसंबर तक चलेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com