BAN vs AFG, 1st T20I मैच शुरू, Bangladesh ने जीता टॉस, इस Playing-XI के साथ उतरी दोनों देशों की टीम

BAN vs AFG
Published on
Updated on

-विनय कुमार

आज शुक्रवार, 14 जुलाई की शाम 5:30 बजे सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के मैदान में Bangladesh vs Afghanistan T20I Series, 2023 का पहला मैच शुरू हो चुका है।

टॉस बांग्लादेश ने जीता और अफ़ग़ानिस्तान को पहले बल्लेबाज़ी का न्योता दिया है।

गौरतलब है कि अफ़ग़ानिस्तान की क्रिकेट टीम बांग्लादेश के दौरे पर है। इस दौरे में खेले गए इकलौते टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 546 रनों से हराया। उसके ठीक बाद 3 मैचों की BAN vs AFG ODI Series, 2023 में अफ़ग़ानिस्तान ने बांग्लादेश को 2-1 से शिकस्त दी। अब 2 मैचों की T20I Series की बारी है। जाहिर है, दोनों में इस सीरीज को जीतने के लिए दोनों टीमें जान झोंक देंगी। Sylhet International Cricket Stadium, Bangladesh में खेले जाने वाले इन दो मैचों में अफ़ग़ानिस्तान की टीम बांग्लादेश को धूल चटाने की अपनी धारदार बोलिंग की नई रणनीति के साथ उतरेगी। उससे पहले उसे अब पहले बल्लेबाज़ी करनी है।

Bangladesh vs Afghanistan T20I Series, 2023 के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में Fancode ऐप पर उपलब्ध होगी।

आइए जानें किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतरी दोनों देशों की टीमें-

Bangladesh vs Afghanistan 1st T20I Match Playing 11

बांग्लादेश की Playing-XI

Litton Das (wk), Rony Talukdar, Najmul Hossain Shanto, Shakib Al Hasan (Captain), Md Towhid Hridoy, Shamim Hossain, Mehidy Hasan, Taskin Ahmed, Nasum Ahmed, Shoriful Islam, Mustafizur Rahman.

अफगानिस्तान की Playing-XI

Rahmanullah Gurbaz (wk), Hazratullah Zazai, Ibrahim Zadran, Najibullah Zadran, Mohammad Nabi, Karim Janat, Rashid Khan (Captain), Mujeeb Ur Rahman, Farid Malik, Azmatullah, Fazalhaq Farooqi.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com