शादी के बंधन में बंधे अक्षर पटेल-मेहा, खास अंदाज़ में लेकर गए बारात, देखें वीडियो

axar-patel-gets-married-to-girlfriend-meha-in-lavish-wedding-ceremony-in-vadodara
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: क्रिकेट जगत में फ़िलहाल शादियों (Wedding Season) का सीजन चल रहा है। हाल ही में भारतीय टीम के बल्लेबाज केएल राहुल (Kl Rahul Wedding) बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी के साथ शादी के बंधन में बंध गए। केएल राहुल के बाद भारतीय टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल (Axar Patel Wedding) ने भी ब्याह रचा लिया है। 

भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल (Axar Patel Wedding) ने 26 जनवरी को अपनी मंगेतर मेहा पटेल गुजरात के वडोदरा में शादी की है। अक्षर की बारात वडोदरा के कबीर फार्म से गुरुवार शाम बारात निकली, जिसमें बारातियों ने जमकर डांस किया। इस दौरान आतिशबाजी ने माहौल खुशनुमा बना दिया।अक्षर पटेल की एंट्री भी अच्छी हुई। वह एक विंटेज कार में सवार होकर शादी के लिए पहुंचे थे। 

अक्षर की दुल्हनिया मेहा पेशे से एक डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं। अक्षर पटेल (Axar Patel)  और मेहा पिछले 2022 में ही भारतीय खिलाड़ी के जन्मदिन पर ही सगाई की थी। वहीं, अब एक साल बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए है। मालूम हो कि, इस कपल ने कुछ ही दिन पहले अपने लिए एक नई मर्सिडीज बेंज सी क्लास कार भी ली, जिसकी तस्वीरें मेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। 

Navbharat Live
navbharatlive.com