RR vs LSG: मिचेल स्टार्क नहीं, सिर्फ एक अच्छा आवेश खान बनना है’; मैच विनिंग स्पेल के बाद बोले लखनऊ के हीरो

आवेश खान ने कहा कि मैं मिचेल स्टार्क नहीं बनना चाहता, मैं बस एक अच्छा आवेश ख़ान बनना चाहता हूं। मुझे लगता है कि यॉर्कर मेरी सबसे मजबूत गेंद है। मुश्किल हालात में मैं यॉर्कर फेंकने की कोशिश करता हूं।
मिचेल स्टार्क नहीं, सिर्फ एक अच्छा आवेश खान बनना है’
आवेश खान (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 में शनिवार की रात खेले गए रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को मात्र दो रन से हराकर जबरदस्त जीत दर्ज की। इस जीत के असली हीरो तेज गेंदबाज आवेश खान रहे। आवेश ने डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी करते हुए लखनऊ की नैया पार लगाई।

मैच के आखिरी तीन ओवरों में राजस्थान को जीत के लिए 25 रन चाहिए थे और उसके 8 विकेट हाथ में थे। लेकिन आवेश ने 18वां और 20वां ओवर डालते हुए सिर्फ़ 11 रन दिए और दो महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। उन्होंने इस दौरान सटीक यॉर्कर फेंके। जिस कारण से लखनऊ को जीत मिली।  उन्होंने दिखा दिया कि वो अंतिम के ओवरों में कितने प्रभावशाली हैं।

मै स्टार्क नहीं आवेश खान बनना चाहता हूं

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आवेश ने कहा कि मैं मिचेल स्टार्क नहीं बनना चाहता, मैं बस एक अच्छा आवेश ख़ान बनना चाहता हूं। उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि यॉर्कर मेरी सबसे मजबूत गेंद है। मैं हमेशा मुश्किल हालात में भी यॉर्कर फेंकने की कोशिश करता हूं। 28 वर्षीय इस मध्य प्रदेश के गेंदबाज़ ने बताया कि उन्होंने पहले ओवर में 13 रन ज़रूर दिए, लेकिन आत्मविश्वास नहीं खोया। आईपीएल में बड़े स्कोर बनते हैं, लेकिन आपको अपने प्लान पर भरोसा रखना होता है। मैं हमेशा परिस्थितियों के अनुसार गेंदबाज़ी करता हूं और दबाव में नहीं आता।

अंतिम ओवर में सिर्फ 6 रन दिए

मैच का टर्निंग पॉइंट 18वें ओवर में आया। जब आवेश ने यशस्वी जायसवाल और रियान पराग को पवेलियन भेज दिया। इससे अंतिम ओवर में दो नए बल्लेबाज़ क्रीज़ पर थे। जिससे लखनऊ की उम्मीदें जगी उसके बाद आवेश खान की शानदार गेंदबाजी ने लखनऊ को मैच जिता दिया। आखिरी ओवर में जीत के लिए 9 रन चाहिए थे लेकिन आवेश ने 6 रन खर्च करके मुकाबले को 2 रनों से जीत लिया।

मिलर से कैच छूटने पर आवेश ने क्या कहा?

आवेश खान ने कहा कि जैसे ही गेंद हवा में गई तो मैं सोच रहा था कि मिलर इसे पकड़ लेंगे। वह पूरी तरह से गेंद के नीचे थे। लेकिन जब कैच छूट गया तो मैं थोड़ा निराश हो गया। लेकिन मुझे आखिरी गेंद पर चार रन बचाने का भरोसा था। मन में थोड़ा शक था। कोई अंदर या बाहर का किनारा भी बाउंड्री जा सकता था। मैंने खुद से कहा कि मिडिल-लेग पर यॉर्कर डालनी है। खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दुबे के शॉट से चोटिल हुए आवेश

आवेश ने कहा कि वह रोमांचक जीत का जश्न नहीं मना सके क्योंकि दुबे का शॉट फील्डर के पास जाने से पहले उनके हाथ पर लगा था। उन्होंने कहा कि मुझे जश्न मनाने का मौका भी नहीं मिला। शुरू में मुझे लगा कि गेंद मेरी हड्डी पर लगी है। मैं आसमान की तरफ देख रहा था और मुझे अपनी आंखें बंद करनी पड़ी। हालांकि अब अच्छा महसूस कर रहा हूं।

Navbharat Live
navbharatlive.com