ऑस्ट्रेलिया की Heather Graham ने ली हैट्रिक और भारतीय टीम की इस सीरीज में 4-1 से हार, जानिए पूरा हाल

Australia's Heather Graham took hat-trick and Indian team lost 4-1 in this series, know the complete condition
Published on: 
Updated on: 

-विनय कुमार

ऑस्ट्रेलिया की विमेंस क्रिकेट टीम ने मंगलवार, 20 दिसंबर को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए T20 सीरीज के 5वें और आखिरी मैच में (AUSW vs INDW T20I Series, 2022) भारतीय टीम को 54 रनों से हरा दिया और इस सीरीज को 4-1 से जीत ली।

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट पर 196 रन बनाए और भारतीय टीम को जीत के लिए 197 रनों का टारगेट दिया। लेकिन, टीम इंडिया 142 रन पर ढेर हो गई। एक विशाल टारगेट को चेज करने मैदान में उतरी टीम इंडिया की तरफ से इस मैच में पहला विकेट स्मृति मंधाना का गिरा। उसके बाद विकेटों की झड़ी लग गई। शेफाली वर्मा 13 और हरलीन देओल 24 रन पर चलता कर दी गई। उनके बाद भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर 12 और ऋचा घोष 10 रन पर पवेलियन भेज दी गई। भारत की तरफ से दीप्ति शर्मा ने 33 गेंदों में हाफ सेंचुरी बनाई और कुल 34 गेंदों में 53 रन बनाकर आउट हो गई। भारतीय टीम 142 के स्कोर पर ढेर हो गई। इस मैच में हीथर ग्राहम ने हैट्रिक हासिल की। उन्होंने इस मैच में कुल 4 विकेट चटकाए।

टॉस जीतकर भारत ने की थी बढ़िया शुरुआत

टॉस जीतकर पहले बोलिंग करते हुए टीम इंडिया ने बढ़िया शुरुआत की थी। ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी को अंजलि सरवानी ने 2 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। इसके बाद फ़ोबे लिचफील्ड को दीप्ति शर्मा ने 11 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया। फिर, ताहलिया मैक्ग्रा 26 रन के निजी स्कोर पर शेफाली वर्मा की गेंद की बलि चढ़ गई। एलिस पेरी भी 18 रन पर आउट हो गई थी। लेकिन, एश्ले गार्डनर की 32 गेंदों में 66 रन और जी हैरिस की 35 गेंदों में 64 रनों की पारी के योगदान की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 196 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया और भारत को जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया ने 197 रनों का लक्ष्य दिया था।