ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों को व्यस्त कार्यक्रम से पहले विश्राम नहीं

Australia Team
Published on: 
Updated on: 

ब्रिस्बेन: पैट कमिंस और उनके साथी तेज गेंदबाजों को विश्व कप 2023 की तैयारियों को देखते हुए आगे के व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद विश्राम नहीं दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया ने टी20 विश्वकप के ग्रुप चरण से बाहर होने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए कमिंस, जोश हेजलवुड और मिशेल स्टार्क को टीम में रखा है। यह तीनों तेज गेंदबाज टी20 विश्वकप और उससे पहले इस टूर्नामेंट की तैयारियों के लिए खेले गए मैचों में भी टीम का हिस्सा थे।  

कमिंस वनडे और टेस्ट दोनों में ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई करेंगे। ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड के खिलाफ 17, 19 और 22 नवंबर को क्रमशः एडिलेड, सिडनी और मेलबर्न में वनडे मैच खेलेगा। इसके बाद वह 30 नवंबर से चार दिसंबर तक पर्थ में और फिर आठ से 12 दिसंबर तक एडिलेड में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेगा। टेस्ट टीम इसके बाद तीन मैचों की श्रृंखला के लिए दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करेगी जिसका पहला मैच 17 दिसंबर से ब्रिस्बेन में खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया की टीम को अगले साल फरवरी में भारत का दौरा करना है जहां अक्टूबर में 50 ओवरों का विश्वकप होगा। आरोन फिंच के वनडे से संन्यास लेने के बाद उनकी जगह ट्रेविस हेड को वनडे टीम में शामिल किया गया है।

ऑस्ट्रेलिया की वनडे और टेस्ट टीम सरकार है:

वनडे टीम: पैट कमिंस (कप्तान), एश्टन एगर, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा।

टेस्ट टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, डेविड वार्नर। (एजेंसी)

Navbharat Live
navbharatlive.com