-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Australia All Out For 152 Against England In 4th Test At Mcg
बॉक्सिंग डे टेस्ट: जोश टंग की घातक गेंदबाजी, ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 152 रनों पर सिमटी
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Australia vs England: मेलबर्न में खेले जा रहे चौथे टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम 152 रनों पर ढेर हो गई है। इंग्लैंड के जोश टंग ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट चटकाए।

जोश टंग (फोटो-सोशल मीडिया)
Australia vs England, 4th Test: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट शुक्रवार से मेलबर्न में शुरू हो गया। बॉक्सिंग डे टेस्ट में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 152 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड के जोश टंग ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट अपने नाम किया।
सीरीज में 3-0 की अपराजेय बढ़त ले चुकी ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न टेस्ट की शुरुआत से पहले इंग्लैंड को तेज गेंदबाजी का डर दिखाया था, लेकिन खुद ही इस चक्रव्यूह में फंस गई। टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला करने वाली इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के किसी भी बल्लेबाज को क्रीज पर जमने का मौका नहीं दिया।
पिछली मैच के शतकवीर हेड और कैरी नहीं चले, तो इस टेस्ट में वापसी करने वाले स्टीव स्मिथ का बल्ला भी शांत रहा। स्मिथ महज 9 रन बना सके। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए माइकल नेसर ने अगर 35 रन की पारी नहीं खेली होती, तो ऑस्ट्रेलिया की स्थिति और भी खराब होती। नेसर शीर्ष स्कोरर रहे। नेसर ने अपनी पारी में 7 चौके लगाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने 12, जेक वेदराल्ड ने 10, उस्मान ख्वाजा ने 29, एलेक्स कैरी ने 20 और कैमरन ग्रीन ने 17 रन बनाए।
सम्बंधित ख़बरें
पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में चक्रवाती तूफान का कहर; 135km की रफ्तार से चली हवाएं, 70,000 घरों की बिजली गुल
भारत दौरे पर आ रहे ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी PM रिचर्ड मार्लेस; राजनाथ सिंह के साथ होगी इन अहम मुद्दों पर चर्चा
IS Linked Australians: ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों की सीरिया से वतन वापसी, सिडनी में लैंडिंग के साथ सुरक्षा सख्त
फाइटर जेट्स का ‘बॉडीगार्ड’ बनेगा यह ताकतवर ड्रोन, भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुई बड़ी चर्चा, जानें क्यों है अहम?
जोश टंग का पंजा
इंग्लैंड की तरफ से जोश टंग सबसे सफल गेंदबाज रहे। टंग ने 11.2 ओवर में 45 रन देकर 5 विकेट लिए। टंग ने जेक वेदराल्ड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, माइकल नेसर और स्कॉट बोलैंड का विकेट लिया। गस एटकिंसन ने 14 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए। एटकिंसन ने हेड और उस्मान ख्वाजा के अहम विकेट लिए। कप्तान बेन स्टोक्स और ब्रायडन कार्स को भी 1-1 विकेट मिला।
यह भी पढ़ें: बॉक्सिंग डे टेस्ट में MCG ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया में दर्शकों ने बनाया एक अनोखा रिकॉर्ड
इंग्लैंड की उम्मीद जगी
इस मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करने के बाद इंग्लैंड की उम्मीद जाग गई है। अब इंग्लैंड को बेहतर बल्लेबाजी करना होगा और कुछ रनों की बढ़त बनानी होगी। अगर इंग्लैंड ऐसा करने में सफल रहती है तो मेलबर्न में इंग्लैंड यह मुकाबला जीत सकती है। अब इंग्लैंड के गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों की बारी है कि वो बेहतरीन प्रदर्शन करें। शुरुआती तीन टेस्ट गंवाकर सीरीज हार चुकी इंग्लैंड के पास इस टेस्ट में जीत का मौका है। अगर इंग्लैंड पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया पर बड़ी बढ़त लेने में कामयाब रहती है, तो दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाया जा सकता है।
Australia all out for 152 against england in 4th test at mcg
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NHM के 15,010 से अधिक संविदा कर्मचारियों को नियमित करेगी सरकार, महंगाई और यात्रा भत्ता देने का भी निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:22 AMDigital FIR Process: 1 जनवरी 2027 से डिजिटल FIR प्रोसेस लागू, थानों के चक्कर से मिलेगी बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 10:14 AMग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
Jul 02, 2026 | 10:13 AMग्वालियर के आंतरी गांव में रहस्यमयी आग से दहशत, एक ही परिवार के पांच घरों में बार-बार जल रहा सामान
Jul 02, 2026 | 10:12 AMWeight Loss Tips: वजन घटाना है तो स्वाद से समझौता किए बिना ट्राई करें ये 8 हेल्दी इंडियन डिशेज
Jul 02, 2026 | 10:12 AMLock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Jul 02, 2026 | 10:11 AMशिवसेना UBT के बागियों पर बरसे राज ठाकरे, महाराष्ट्र की राजनीति को बताया गंदा और बीजेपी को दी बड़ी चेतावनी
Jul 02, 2026 | 09:59 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














