-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Audit Finds Possible Corruption Worth Crores In Pcb
AGP रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, PCB में हुआ करोड़ों का घोटाला; चेयरमैन पर उठे सवाल
- Written By: उज्जवल सिन्हा
AGP की रिपोर्ट में PCB में करोड़ों रुपये के घोटालों का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में अवैध भर्तियाँ, गैरकानूनी खर्च और बिना प्रक्रिया के ठेके देने की बातें सामने आईं। चेयरमैन मोहित नकवी पर भी सवाल उठे है।

मोहसिन नकवी (फोटो-सोशल मीडिया)
इस्लामाबाद: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) में करोड़ों रुपये की वित्तीय गड़बड़ियों का बड़ा खुलासा हुआ है। पाकिस्तान के ऑडिटर जनरल (AGP) की रिपोर्ट के मुताबिक बोर्ड में अवैध नियुक्तियां, फिजूलखर्ची और बिना प्रक्रिया के दिए गए ठेकों जैसी कई गंभीर अनियमितताएं हुई हैं। रिपोर्ट में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मौजूदा चेयरमैन मोहसिन नकवी पर भी सीधा सवाल उठाया गया है। इस दौरान गड़बड़ियों की लंबी लिस्ट दी गई है।
ऑडिटर जनरल (AGP) की रिपोर्ट में बताया गया है कि अंतरराष्ट्रीय मैचों के दौरान पुलिस को खाने के लिए 63.39 लाख रुपये का भुगतान किया गया, जिसकी कोई वैध मंजूरी नहीं थी। वहीं कराची हाई परफॉर्मेंस सेंटर में तीन अंडर-16 कोचों की अवैध नियुक्ति की गई, जिन पर 54 लाख रुपये खर्च हुए। इसके बाद मैच अधिकारियों को 38 लाख रुपये ज्यादा फीस दी गई। वहीं मीडिया डायरेक्टर की 90 हजार रुपये मासिक सैलरी पर अवैध नियुक्ति हुई।
टिकटिंग और ब्रॉडकास्टिंग में भी गड़बड़ी
इस रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि टिकटिंग और ब्रॉडकास्टिंग के ठेके बिना किसी पारदर्शी प्रक्रिया के बांटे गए और तो और मीडिया राइट्स तय रेट से कम दाम पर बेचने से 19.8 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। इस रिपोर्ट से एक बात तो साफ है कि पाकिस्तान क्रिकेट में कुछ भी सही नहीं चल रहा है। बोर्ड के अधिकारी ऐसे गड़बड़ी कर रहे हैं। वहीं चेयरमैन मोहसिन नकवी के खर्च पर भी सवाल उठाए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था वेंटिलेटर पर! कर्ज बढ़कर हुआ 81.9 ट्रिलियन, कैसे देश बचाएंगे पीएम शहबाज शरीफ?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में लश्कर आतंकी, पाकिस्तान का टेरर लव फिर एक्सपोज
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
पाकिस्तान में 5.4 तीव्रता का भूकंप, दहशत में घर छोड़कर भागे लोग; क्या मंडरा रहा है बड़ा खतरा?
चेयरमैन नकवी के खर्चों पर भी सवाल
रिपोर्ट में PCB के मौजूदा चेयरमैन और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी को फरवरी से जून 2024 के बीच 41.7 लाख रुपये की अवैध भुगतान की बात भी कही गई है। ये भुगतान यूटिलिटी बिल, पेट्रोल और आवास भत्ते के नाम पर हुए, जबकि उन्हें गृह मंत्री के तौर पर पहले से सभी सुविधाएं मिल रही थीं।
पाकिस्तान के प्रदर्शन पर भी सवाल
PCB पिछले कुछ महीनों से खराब प्रदर्शन और फैसलों को लेकर आलोचना झेल रहा है। हाल ही में पाकिस्तान अपनी मेजबानी में हुए 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गया। इस दौरान कोचिंग स्टाफ और कप्तानों में बार-बार बदलाव भी बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें: बाबर आजम और शाहीन शाह पाकिस्तान टीम से होंगे बाहर! हेड कोच कर दिया बड़ा ऐलान
बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज 20 जुलाई से
फिलहाल न्यूजीलैंड के माइक हेसन टीम के कोच हैं और सलमान अली आगा टी20 कप्तान हैं। टीम इन दिनों कराची में कैंप कर रही है, जिसके बाद वो बांग्लादेश दौरे पर रवाना होगी। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज 20 जुलाई से शुरू होगी। यह सीरीज अगले साल भारत में होने वाले T20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी मानी जा रही है।
Audit finds possible corruption worth crores in pcb
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा भूचाल: MDMK ने डीएमके गठबंधन से तोड़ा 9 साल पुराना नाता, जानें क्या है पूरा मामला
Jun 27, 2026 | 08:01 PMबार-बार गर्म किया हुआ तेल बन सकता है जहर! जानिए कब तक है सुरक्षित और कब तुरंत फेंक देना चाहिए
Jun 27, 2026 | 08:00 PMऑटो ड्राइवर ने बच्चे का माफ किया किराया, कारण जानकर खुश हो जाएगा आपका भी दिल; वीडियो वायरल
Jun 27, 2026 | 07:50 PMISRO ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में 26 पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक करें आवेदन; ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएट्स क
Jun 27, 2026 | 07:37 PMप्रयागराज में मोहर्रम जुलूस के दौरान करंट से 17 वर्षीय किशोर की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप
Jun 27, 2026 | 07:35 PMजब बिंदु ने बिकिनी पहनने से कर दिया था साफ इनकार, दो घंटे तक रुकी रही यश चोपड़ा की फिल्म ‘जोशीला’ की शूटिंग
Jun 27, 2026 | 07:33 PMकश्मीर से दिल्ली-NCR तक कांपी धरती, भूकंप के झटकों से सहमे लोग; अफगानिस्तान में था केंद्र
Jun 27, 2026 | 07:30 PMवीडियो गैलरी

Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM
Strait of Hormuz में फिर भड़की आग! ताख पर संघर्षविराम,क्या शुरू होने वाली है नई जंग?, Video
Jun 27, 2026 | 04:30 PM
पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM














