Asian Games 2026: बिहार के अभिषेक आनंद का IIT कानपुर से जापान की क्रिकेट टीम तक सफर, अब भारत से होगा मुकाबला

Abhishek Anand Japan Story: एशियन गेम्स 2026 में भारत और जापान का मुकाबला होगा। चर्चा में हैं बिहार और IIT कानपुर के अभिषेक आनंद, जो अब जापान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम से खेलेंगे।
Abhishek Anand Bihar To Japan Cricket Team
अभिषेक आनंद (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Abhishek Anand Bihar To Japan Cricket Team: 22 सितंबर 2026 को एशियन गेम्स में भारत और जापान की क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी। ये मुकाबला जापान की सीनियर पुरुष टीम का भारत के खिलाफ पहला अंतरराष्ट्रीय मैच होगा। इस मैच से पहले जापान की टीम में शामिल बिहार के अभिषेक आनंद की कहानी भी चर्चा में है।

नौकरी के लिए गए थे जापान

रोहतास, बिहार के रहने वाले 28 साल के अभिषेक आनंद ने IIT कानपुर से केमिस्ट्री में पढ़ाई की और 2022 में ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद वो नौकरी के लिए जापान चले गए। जापान में रहते हुए उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया और धीरे-धीरे प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से जुड़ते हुए राष्ट्रीय टीम तक पहुंचे।

अभिषेक ने 9 मई 2025 को कुक आइलैंड्स के खिलाफ जापान के लिए अपना T20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। इसके बाद वह जापान की टीम का नियमित हिस्सा बन गए।

बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी तेज

अभिषेक दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और दाएं हाथ से मीडियम पेस गेंदबाजी करते हैं। उन्होंने जापान के लिए अब तक 18 T20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें 275 रन बनाए हैं। उनका सबसे बड़ा स्कोर 55 रन है, जो इस फॉर्मेट में उनका एकमात्र अर्धशतक भी है।

इसके अलावा अभिषेक ने 18 मैचों में 9 कैच लिए हैं और एक विकेट भी हासिल किया है। उनकी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में योगदान की वजह से वो जापानी टीम का नियमित हिस्सा बने हुए हैं।

Abhishek Anand Bihar To Japan Cricket Team
Asian Games 2026: सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला

22 सितंबर को भारत के खिलाफ उतरेंगे

भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला मुकाबला दोनों देशों के बीच सीनियर पुरुष क्रिकेट का पहला अंतरराष्ट्रीय मैच होगा। इस मैच को लेकर अभिषेक आनंद की कहानी भारत में, खासकर बिहार में, चर्चा का विषय बनी हुई है।

IIT कानपुर की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, अभिषेक ने 2022 में केमिस्ट्री में अपनी डिग्री पूरी की थी। पढ़ाई के बाद नौकरी के लिए जापान जाना उनके क्रिकेट करियर के लिए भी एक नया रास्ता लेकर आया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com