IND A vs PAK A: नंबर-1 का ताज छीनने के बाद अब पाकिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया, कप्तान तिलक ने बताया गेमप्लान

Ind A vs Nep:एशिया कप राइजिंग स्टार में नेपाल को 306 रनों के रिकॉर्ड अंतर से हराने के बाद अब भारत-A की नजरें 22नवंबर को होने वाले पाकिस्तान मैच पर हैं। तिलक वर्मा ने इस मैच से पहले बड़ा बयान दिया है।
IND A vs pak A
भारतीय कप्तान तिलक वर्मा सोर्स- BCCI
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • भारत ए ने नेपाल को 306 रनों से हराकर टूर्नामेंट की धमाकेदार शुरुआत की।

  • 22 नवंबर को तिलक वर्मा की कप्तानी में भारत ए का सामना पाकिस्तान ए से होगा।

  • तिलक वर्मा के मुताबिक, टीम इसे बाकी मैचों की तरह एक सामान्य मुकाबला ही मान रही है।

Asia Cup Rising Star 2026 Points Table: राइजिंग स्टार एशिया कप 2026 में भारतीय टीम ने अपने अभियान का आगाज बेहद धमाकेदार अंदाज में किया है। नेपाल के खिलाफ 306 रनों की ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद अब तिलक वर्मा की अगुवाई वाली इंडिया ए टीम का अगला मुकाबला 22 नवंबर को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान ए से होने जा रहा है।

इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का इंतजार दुनिया भर के क्रिकेट फैंस कर रहे हैं, लेकिन भारतीय कप्तान तिलक वर्मा का मानना है कि उनकी टीम के लिए यह भी टूर्नामेंट के बाकी मैचों की तरह एक सामान्य मुकाबला ही होगा।

पाकिस्तान से छीनी नंबर-1 की कुर्सी

दरअसल, टूर्नामेंट के ग्रुप-बी में भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों ने जीत के साथ शुरुआत की है। भारत से पहले पाकिस्तान ए ने यूएई को 61 रनों से हराकर पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल किया था। हालांकि, पाकिस्तान की यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई। जैसे ही भारत ने नेपाल पर बड़ी जीत दर्ज की, बेहतर नेट रन रेट के आधार पर टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पछाड़कर नंबर-1 का पायदान अपने नाम कर लिया।

दोनों टीमों के पास फिलहाल 2-2 अंक हैं, लेकिन भारत शीर्ष पर है और पाकिस्तान दूसरे स्थान पर है। वहीं, ग्रुप-ए की बात करें तो अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराने वाली श्रीलंका ए पहले नंबर पर है, जबकि हॉन्ग कॉन्ग पर 8 विकेट से जीत दर्ज करने वाली बांग्लादेश की टीम दूसरे स्थान पर काबिज है।

IND A vs pak A
India A Vs Nepal: 26 रनों पर सिमटी नेपाल की पूरी टीम, एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत की 306 रनों से जीत

लिस्ट-ए क्रिकेट में भारत का सबसे बड़ा कीर्तिमान

आपको बता दें कि नेपाल के खिलाफ खेला गया पहला मैच भारतीय क्रिकेट के इतिहास में दर्ज हो गया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने कप्तान तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र के शानदार शतकों की बदौलत स्कोरबोर्ड पर 332 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

जवाब में भारतीय गेंदबाजों के सामने नेपाल की पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और महज 26 रनों पर ढेर हो गई। यह लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास का 5वां सबसे छोटा स्कोर है। इसके साथ ही भारत ने लिस्ट-ए क्रिकेट में पहली बार 300 से अधिक रनों के अंतर से जीत हासिल करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर क्या बोले तिलक वर्मा?

नेपाल पर मिली ऐतिहासिक जीत के बाद जब कप्तान तिलक वर्मा से 22 नवंबर को पाकिस्तान ए के खिलाफ होने वाले महामुकाबले के दबाव के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बेहद शांत अंदाज में जवाब दिया। तिलक ने कहा कि हमारा ध्यान सिर्फ अपने बेसिक्स पर टिके रहने पर है। हमारे लिए यह भी किसी दूसरे आम मैच की तरह एक गेम ही है।

IND A vs pak A
New Zealand vs India 1st ODI में क्यों नहीं खेल पाएंगे KL Rahul और Axar Patel ? जानिए इसकी सबसे बड़ी वजह

कुशाग्र और सूर्यांश की बल्लेबाजी के मुरीद हुए कप्तान

अपनी और टीम की बल्लेबाजी पर बात करते हुए तिलक वर्मा ने युवा बल्लेबाज कुमार कुशाग्र की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि आज हमने मैदान पर वाकई बहुत अच्छा काम किया। अपनी बैटिंग से काफी खुश हूं। पिच थोड़ा चुनौतीपूर्ण थी और वहां रन बनाना आसान नहीं था, लेकिन जिस तरह से मैंने और कुमार ने बल्लेबाजी की, उस पर मुझे गर्व है।

हम बीच मैदान पर यही बात कर रहे थे कि नए बल्लेबाज के लिए यहां टिकना मुश्किल होगा, इसलिए हमें इस साझेदारी को जितना हो सके उतना लंबा खींचना है।” तिलक ने आगे बताया कि टीम शुरुआती दौर में 280 रनों को एक अच्छा स्कोर मानकर चल रही थी, लेकिन निचले क्रम में सूर्यांश की बेहतरीन फिनिशिंग की बदौलत टीम 332 के आंकड़े तक पहुंचने में सफल रही। उन्होंने चोट के बाद वापसी कर रहे गेंदबाजों के प्रदर्शन की भी सराहना की।