-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ashwin Slams Rishabh Pant Over Digvesh Rathi Jitesh Sharma Run Out
कप्तान का काम ये नहीं होता…पंत की दरियादिली पर भड़के अश्विन, दिग्वेश को लेकर दिया बड़ा बयान
- Written By: मृणाल पाठक
आखिरी मैच में दिग्वेश राठी ने जितेश शर्मा को मांकडिंग के तहत आउट करने का प्रयास किया, जिस पर जमकर बवाल हुआ। अब आर अश्विन ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है और ऋषभ पंत की आलोजना की है।

आर अश्विन की प्रतिक्रिया (सोर्स- सोशल मीडिया)
लखनऊ: 27 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला खेला गया था। जहां, जितेश शर्मा ने कमाल की पारी खेलते हुए आरसीबी को जीत दिलाई थी। लेकिन, इस मुकाबले में चर्चा का विषय दिग्वेश राठी का जितेश को नॉन स्ट्राइकर पर आउट करने का रहा, जिस पर अब आर अश्विन ने ऋषभ पंत को लताड़ा है।
आरसीबी के खिलाफ लखनऊ ने अपने आखिरी मुकाबले में कमाल का खेल दिखाया था। टीम ने 227 रन का स्कोल खड़ा किया था, लेकिन जब इस लक्ष्य का बचाव करने का समय आया तो लखनऊ के गेंदबाजों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। मैच जिताऊ पारी खेलने वाले जितेश शर्मा को आउट करने की दिग्वेश राठी ने हर मुमकिन कोशिश की। लेकिन, ऋषभ पंत की दरियादिली बहुत से लोगों को पसंद नहीं आई। जिसमें आर अश्विन भी शामिल हैं।
दरअसल, आखिरी मैच में दिग्वेश राठी ने जितेश शर्मा को मांकडिंग के तहत आउट करने का प्रयास किया और अपील की, जिसके बाद फैसला थर्ड अंपायर के पास गया। हालांकि, वो आउट नहीं थे, लेकिन इस दौरान लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने उस अपील को वापस ले लिया। इस पर अश्विन ने बड़ा बयान दिया है और पंत के फैसले की आलोचना की है।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित ने बल्ले से जड़ा करारा तमाचा, रवि शास्त्री ने आलोचकों को दिया जवाब; अश्विन ने भी किया समर्थन
रोहित-कोहली को बाहर करना नामुमकिन, अश्विन का बड़ा बयान, बोले- उनके खिलाफ फैसला…
इंग्लैंड टेस्ट टीम का अगला कोच बनेगा भारतीय? सामने आए 3 सबसे बड़े दावेदार, जानें ECB किस पर लगाएगा दांव
LSG की जर्सी को ऋषभ पंत ने हमेशा के लिए कहा अलविदा, इंस्टाग्राम स्टोरी देख फैंस भी हुए भावुक
अश्विन ने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘अगर गेंदबाज के गेंद डालने की स्ट्राइड में आने से पहले जितेश शर्मा क्रीज के बाहर होते तो उन्हें आउट दिया जा सकता था। जब गेंदबाज ने अपील की तो अंपायर ने उनसे पूछा कि क्या वो अपील करना चाहते हैं और उन्होंने हां कहा, तभी फैसला थर्ड अंपायर के पास गया। जब दिग्वेश फ्रंटफुट पर उतरे तो जितेश क्रीज पर थे। इसलिए उन्हें आउट नहीं दिया गया। यहां तक तो सब ठीक था।’
उन्होंने आगे कहा- ‘लेकिन इसके बाद एक नैरेटिव बनाया गया। कमेंटेटर क्या कह रहे हैं कि जितेश शर्मा ने ऋषभ पंत को गले लगाया, पंत ने अपील वापस लेकर कितना बढ़िया फैसला लिया है। एक कप्तान का काम अपने गेंदबाज को सबके सामने छोटा महसूस कराना नहीं होता। उसे यह अपील वापस लेने से पहले फैसला करना चाहिए था।’
अश्विन ने अपना किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने कहा- ‘जैसे मेरे और जोस बटलर के साथ हुआ, उसके अगले साल मैं दिल्ली कैपिटल्स गया। रिकी पोंटिंग ने मुझसे कहा कि हम नहीं चाहते कि हमारी टीम इस तरह नॉन स्ट्राइकर को रन आउट करे और आपको भी इसका पालन करना चाहिए। तो मैंने कहा ठीक है। अगर यह आपका नियम है तो मैं ऐसा नहीं करूंगा। दिग्वेश राठी ने ऐसा किया, हमें नहीं पता कि हमने उससे पहले बात की थी या नहीं।”
अश्विन ने आगे कहा, “अपने गेंदबाज को छोटा क्यों महसूस कराते हो? इस तरह से गेंदबाज खुद को बहुत छोटा महसूस करेगा। वह फिर कभी ऐसा नहीं करेगा, और लोग भी कहेंगे कि ऐसा नहीं करना चाहिए। ऐसा क्यों नहीं करना चाहिए? इससे गेंदबाज के मन में डर पैदा होगा। लेकिन गेंदबाज की किसी को परवाह नहीं है, इसलिए उसकी अपील वापस ली जा सकती है।”
जानकारी के लिए बता दें कि इस मैच में आरसीबी ने 228 रन का लक्ष्य हासिल कर इतिहास रच दिया, यह इस टीम का सबसे बड़ा रन चेज था। जितेश शर्मा ने 33 गेंदों में नाबाद 85 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
Ashwin slams rishabh pant over digvesh rathi jitesh sharma run out
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, जयपुर के आइकॉनिक राज मंदिर थिएटर में होगा ग्रैंड लॉन्च
Jul 26, 2026 | 04:23 PMमैनपुरी के नाम से डरते थे लोग…CM योगी का विपक्ष पर हमला, अपराध-परिवारवाद को बढ़ावा देने का लगाया आरोप
Jul 26, 2026 | 04:18 PMछतरपुर में नवविवाहिता की करंट लगने से मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप
Jul 26, 2026 | 04:16 PMWardha News: वर्धा पुलिस का ‘दामिनी पथक’ महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए बना मजबूत सुरक्षा कवच
Jul 26, 2026 | 04:14 PMपालघर बाढ़ राहत में तेजी: 19 हजार से ज्यादा घरों के पंचनामे पूरे, पीड़ितों को मिलने लगी आर्थिक सहायता
Jul 26, 2026 | 04:12 PMरेलवे ट्रैक मरम्मत का असर, पुणे-संतरागाछी एक्सप्रेस समेत 2 ट्रेनें प्रभावित; यात्रियों से सहयोग की अपील
Jul 26, 2026 | 04:02 PMग्रेटर नोएडा हादसे में बड़ी कार्रवाई; सुपरवाइजर और कंपनी ब्लैकलिस्ट, ठेकेदार पर पहले ही हो चुकी है FIR
Jul 26, 2026 | 03:59 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM














