

हेडिंग्ले के मैदान में आज गुरुवार 6 जुलाई से 10 जुलाई के बीच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच (AUS vs ENG The Ashes 3rd Test Match Headingley, Leeds) एशेज सीरीज का तीसरा मैच खेला जाएगा। इंग्लैंड ने एक दिन पहले ही इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में शामिल खिलाड़ियों के नाम जारी कर दी थी। आइए जानें ऑस्ट्रेलिया किस प्लेइंग इलेवन के साथ आज उतर सकती है मैदान में।
गौरतलब है कि इंग्लैंड ने दूसरे मैच की प्लेइंग इलेवन में कुछ अहम बदलाव कर तीसरे मैच में उतरने का फैसला किया है। तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और जोश टंग को आराम दिया गया है। इनकी जगह मार्क वुड और क्रिस वोक्स को शामिल किया गया है। मौका मिला है। ऑल-राउंडर मोईन अली भी लिए गए हैं। वापसी हुई है। ओली पॉप सीरीज से बाहर हो चुके हैं।
मैच भारतीय समयानुसार आज दोपहर 3:30 बजे आरंभ होगा। इसका लाइव टेलीकास्ट Sony Sports Network के चैनलों पर और लाइव स्ट्रीमिंग Sony liv app पर की जाएगी।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
बेन डकेट, जैक क्रॉली, हैरी ब्रूक, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स (कप्तान), मोईन अली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, ओली रॉबिन्सन, स्टुअर्ट ब्रॉड।
ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन
डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), जोश हेजलवुड और टॉड मर्फी।
-विनय कुमार