वर्ल्ड कप 2023 से बाहर होते ही इस टीम के खिलाड़ी ने लिया कप्तानी छोड़ने का फैसला

As soon as the World Cup 2023 is out, andrew-balbirnie to leave the captaincy ireland
Published on: 
Updated on: 

नयी दिल्ली: भारत में 5 अक्टूबर से वनडे वर्ल्ड कप 2023 (OCI World Cup 2023) का आयोजन होने वाला है। इस बड़े टूर्नामेंट के लिए  अभी तक 9 टीमें क्वालीफाई कर चुकी हैं। वर्ल्ड कप में खेलने का सभी टीमों का सपना होता है। लेकिन, एक टीम का यह सपना टूट गया है। वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाने के बाद इस टीम के कप्तान ने बड़ा फैसला लिया। 

आयरलैंड क्रिकेट टीम (Ireland) वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई। इसी वजह से आयरलैंड के कप्तान ने एंड्रयू बालबर्नी (Andrew Balbirnie) ने अपने पद से हटने का फैसला किया है। आयरलैंड टीम के कप्तान एंड्रयू बालबर्नी ने सफेद गेंद के क्रिकेट में कप्तानी छोड़ने की घोषणा की है। इसकी पुष्टि आयरलैंड क्रिकेट ने की है।

बालबर्नी ने साल 2019 के आखिरी में टीम की कमान संभाली थी। उन्होंने आयरलैंड की टीम के लिए 4 टेस्ट, 33 वनडे और 52 टी20 मैचों में कप्तानी की है। लेकिन, अब उन्होंने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। उनकी जगह अब पॉल स्टर्लिंग को अंतरिम कप्तान नियुक्त किया गया है। जिन्होंने 13 मैचों में टीम की कप्तानी की है। 

एंड्रयू बालबर्नी कप्तानी छोड़ने का फैसला करते हुए कहा, ‘बहुत सोचने और विचार करने के बाद मैंने वनडे और टी20 की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। पिछले कुछ सालों से इस टीम को लीड करना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात रही है। मुझे सपोर्ट करने के लिए खिलाड़ियों, कोचों, क्रिकेट आयरलैंड और आयरलैंड क्रिकेट टीम के फैंस का मैं आभारी हूं।  मुझे लगता है कि यह मेरे लिए सही समय है, लेकिन मैं इस टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना जारी रखूंगा और इसमें योगदान देने के लिए कड़ी मेहनत करूंगा। उम्मीद है अगले कुछ साल हमारे लिए अच्छे होंगे। धन्यवाद। ‘

Navbharat Live
navbharatlive.com