'कांतारा' की सफलता के बीच क्रिकेटर एबी डिविलियर्स से मिले ऋषभ शेट्टी, फैंस के लिए शेयर किया वीडियो

AB De Villiers Meets Kantara Director Rishab Shetty
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) द्वारा अभिनीत और निर्देशित फिल्म फिल्म 'कांतारा' (Kantara) अपनी सफलता के चलते लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है साथ ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसी बीच ऋषभ शेट्टी दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) के साथ खास मुलाकांत करते दिखाई दिए। ऋषभ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर इसकी जानकारी अपने फैंस को दी है। इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर वीडियो में ऋषभ शेट्टी और एबी डिविलियर्स एक साथ मिलकर 'कांतारा' का नाम लेते नजर आ रहे है। 

 ऋषभ ने इस रील को कैप्शन देते हुए लिखा- 'इट्स ए मैच! मेट द रियल 360 टुडे। #सुपरहीरो फिर से जड़ों की ओर #नम्माबेंगलुरु में वापस आ गया है।' देखें पोस्ट- 

बता दें, फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी होम्बले फिल्म्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की इंडियन प्रीमियर लीग टीम से जुड़ी है, जिसका प्रतिनिधित्व दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपिंग-बल्लेबाज ने घरेलू क्रिकेट लीग में किया था। मालूम हो कि 'कांतारा' को मेकर्स ने सबसे पहले 30 सितंबर को कन्नड़ में रिलीज किया था। इसके बाद फिल्म को मिल रहा अच्छा प्रतिसाद देखते हुए मेकर्स ने 'कांतारा' को हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में डब कर रिलीज किया। 

Navbharat Live
navbharatlive.com