

विनय कुमार
बुधवार, 2 नवंबर को भारत और बांग्लादेश के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला देखने मिला। इस मैच की अंतिम गेंद निर्णायक रही। भारत ने बेहतरीन बोलिंग अटैक की वजह से शानदार जीत हासिल की। लेकिन, इस मैच में एक बार फिर भारत के सलामी बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) फिसड्डी साबित हुए। जिसे लेकर अब सोशल मीडिया में उनके ऊपर भी उंगलियां उठनी शुरू हो गई हैं।
इस ताज़ा ICC T20 World Cup, 2022 में भारत ने 4 मैच खेले, जिसमें 3 में जीत और एक में हार मिली। तीन मैचों तक केएल राहुल (KL Rahul) और दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) के प्रदर्शन को लेकर खूब उंगलियां उठ रही थीं, लेकिन India vs Bangladesh मुकाबले में एक बार फिर ख़राब प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma Captain Team India) घेरे में आ गए हैं।
गौरतलब है कि, इस ताज़ा T20 World Cup टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को खेले गए मैच में (India vs Pakistan T20 World Cup, 2022) रोहित शर्मा ने 7 गेंदों का सामना किया था और 4 रन पर आउट हो गए थे। उसके बाद 27 अक्टूबर को दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड्स के खिलाफ (India vs Netherlands T20 World Cup, 2022) खेले गए मैच में उनका बल्ला बढ़िया चला। उन्होंने 39 गेंदों में 53 रन बनाए। लेकिन, पिछले रविवार 30 अक्टूबर को साऊथ अफ्रीका के खिलाफ (India vs South Africa T20 World Cup, 2022) खेले गए मुकाबले में 14 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हो गए। और, इस वर्ल्ड कप के चौथे मुकाबले में आज बुधवार को एक बार फिर नाकाम हो गए। बांग्लादेश के खिलाफ वो टिक नहीं पाए और 8 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हो गए।
बांग्लादेश के खिलाफ आज के मुकाबले में उन्हें एक जीवनदान भी मिला था। लेकिन, उसके बाद भी वो टिक नहीं सके। इस ताज़ा ICC T20 World Cup, 2022 में अब तक कुल खेले 4 मैचों की में सिर्फ़ 18.50 की औसत से कुल जोड़ 74 रन ही बनाए। इस दौरान उनकी स्ट्राइक-रेट 108.82 की रही है।
उम्मीद है, हिटमैन अगले मुकाबलों में एक बार फिर अपनी फॉर्म में लौटेंगे और संभावनाओं के इस खेल में अपना दबदबा कायम रखते हुए आलोचकों के मुंह पर ताला लगा देंगे।