-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- After Commenting On Jasprit Bumrah Ben Duckett Deactivated His X Account
बुमराह से लिया पंगा अब छोड़ भागा सोशल मीडिया! इस अंग्रेजी खिलाड़ी की हुई भारतीयों के सामने बोलती बंद
- Written By: मृणाल पाठक
बेन डकेट ने कहा था कि बुमराह का सामना करने के बाद, उन्हें इस बात का अंदाजा हो गया है कि इस साल के अंत में इंग्लैंड में होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में क्या होने वाला है। जिसके बाद वह जमकर ट्रोल हुए।

बेन डकेट बनाम जसप्रीत बुमराह (सोर्स- सोशल मीडिया)
Ben Duckett: ऐसी खबरें हैं कि इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने अपना सोशल मीडिया साइट एक्स अकाउंट डिलीट कर दिया है। उन्हें भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से पंगा लेना काफी भारी पड़ा है। वह बुमराह पर टिप्पणी करके बुरी तरह फंस गए हैं।
दरअसल, बेन डकेट ने कहा था कि बुमराह का सामना करने के बाद, उन्हें इस बात का अंदाजा हो गया है कि इस साल के अंत में इंग्लैंड में होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में क्या होने वाला है। डेली मेल को दिए इंटरव्यू में डकेट ने बुमराह की क्षमताओं को स्वीकार किया और मोहम्मद शमी की भी तारीफ की।
It was good while it lasted…. We’ll miss you, Ben Duckett 😔 https://t.co/TUBtH1KGY0 pic.twitter.com/YA5MDW0YeG — Skiddy (@world_choker) March 20, 2025
उन्होंने कहा, “मैंने पहले भी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में उनका सामना किया है। मैं उनके कौशल से वाकिफ हूं, इसलिए मुझे आश्चर्य नहीं होगा। यह चुनौतीपूर्ण होगा, लेकिन अगर मैं उनके शुरुआती स्पैल से आगे निकल गया, तो रन बनाना संभव होगा।”
डकेट ने अपने बयान का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने कभी यह दावा नहीं किया कि वह बुमराह के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने उन लोगों को सलाह दी जो उनकी आलोचना कर रहे थे कि वे लेख को ध्यान से पढ़ें। उनके जवाबों के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसके बाद उन्होंने अपना अकाउंट निष्क्रिय कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
ICC का बड़ा एलान! महिला T20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए इन 8 टीमों को मिली सीधी एंट्री, देखें पूरी लिस्ट
Ancy Sojan Record: एंसी सोजन ने रचा इतिहास, लंबी कूद में अंजू बॉबी जॉर्ज का 22 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा
IND vs IRE T20: वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया पर मंडराया सीरीज हार का खतरा, आज आयरलैंड से ‘करो या मरो’ का मुकाबला
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
Poor Benjamin Duckett 😭😭😭😭 pic.twitter.com/1x8GAHhY00 — Skiddy (@world_choker) March 20, 2025
डकेट ने यह भी माना कि भारत को उसके घरेलू मैदान पर हराना काफी मुश्किल है, लेकिन विदेशी दौरों पर उसकी टीम उतनी मजबूत नहीं है। उन्होंने कहा, “घर पर खेलने वाली भारतीय टीम और विदेशी मैदानों पर खेलने वाली भारतीय टीम में काफी अंतर है। मुझे लगता है कि हमें इस टीम को हराना चाहिए।”
खेल की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल जनवरी में इंग्लैंड के भारत दौरे के दौरान जसप्रीत बुमराह ने बेन डकेट को आउट किया था। बुमराह ने 19 विकेट लेकर भारत की 4-1 की जीत में अहम भूमिका निभाई। जिसके बाद अब भारत को इंग्लैंड का दौरा करना है। जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।
After commenting on jasprit bumrah ben duckett deactivated his x account
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
प्रयागराज में ताजिये के रास्ते पर बवाल: पुलिस पर पथराव, महिला दरोगा समेत 6 पुलिसकर्मी घायल
Jun 28, 2026 | 01:10 PM‘2014 का जनादेश मोदी के नाम था’, शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कांग्रेस नेतृत्व पर उठाए बड़े सवाल
Jun 28, 2026 | 01:10 PMनासिक में मतदाता सूची पुनरीक्षण से पहले BLA नियुक्ति में सुस्ती, चुनावी तैयारियों पर उठे सवाल
Jun 28, 2026 | 01:08 PMHomemade Face Pack: पार्लर जैसा ग्लो चाहिए? चावल के आटे से बनाएं ये 3 आसान फेस पैक, मिनटों में दिखेगा निखार
Jun 28, 2026 | 01:08 PMराजस्व मंत्री बावनकुले का ऐलान- वीर माताओं और वीरांगनाओं को स्टाम्प ड्यूटी से मुक्ति, राजस्व विभाग का फैसला
Jun 28, 2026 | 01:05 PMSakinaka Murder Case: पत्नी की हत्या के लिए 6.7 लाख की सुपारी देने का आरोप, चार्जशीट में बड़ा खुलासा
Jun 28, 2026 | 12:59 PMअमरनाथ यात्रा 2026: काशी से रवाना हुआ पहला जत्था… श्रद्धालुओं के चेहरे पर दिखी अलग ही खुशी
Jun 28, 2026 | 12:58 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM














