-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Afghanistan Won Third Odi Match By 8 Wickets And Won The Odi Series Against Zimbabwe
हरारे में लहराया अफगानी झंडा, गजनफर के पंजे से अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को वनडे सीरीज में दी मात
- Written By: उज्जवल सिन्हा
तीसरे मुकाबले में अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 8 विकेट से हराकर बड़ी जीत दर्ज कर ली है। इस जीत के साथ अफगानिस्तान की टीम ने वनडे सीरीज पर भी 2-0 से कब्जा जमाया है।

अफगानिस्तान टीम (सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क : जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 8 विकेट से हराकर बड़ी जीत दर्ज कर ली है। इस जीत के साथ अफगानिस्तान की टीम ने वनडे सीरीज पर भी 2-0 से कब्जा जमाया है। इस सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। उसके बाद अफगानिस्तान ने दोनों मुकाबले जीतकर जिम्बाब्वे को पटखनी दी है।
हरारे में खेले जा रहे तीसरे मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत खराब रही। जॉयलॉर्ड गंबी महज 3 रन बनाकर ही आउट हो गए। उसके बाद बेन करन 12 रन बनाकर चलते बने। क्रेग एर्विन 5 रन पर आउट हो गए। जिम्बाब्वे ने 24 रन पर ही 3 विकेट गंवा दिए। शॉन विलियम्स ने 60 रन बनाकर जिम्बाब्वे को कुछ हद तक संभाला। उसके अलावा सिंकदर रजा ने 13 और रिचर्ड एन्गरावा ने 10 रन बनाए। 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सके। जिम्बाब्वे की टीम 30.1 ओवर में 127 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की है। अफगानिस्तान के लिए ए एम गजनफर ने 33 रन देकर 5 विकेट चटकाए। वहीं राशिद खान ने 38 रन देकर 3 विकेट लिए। फरीद अहमद ने 1 और अजमतउल्लाह ओमरजई ने 1 विकेट लेकर जिम्बाब्वे को जल्दी समेट दिया।
सम्बंधित ख़बरें
ZIM vs AFG: राशिद के सत्ते से अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को दी मात, पहली पारी में मिली थी बढ़त पर दूसरी पारी में हुए फुस्स
अफगानिस्तान ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, 2019 के बाद किया बड़ा कारनामा; जिम्बाब्वे में पहली बार हुआ ऐसा
जिम्बाब्वे के तीन बल्लेबाजों ने मचाया कोहराम, रन देखकर उड़े अफगानिस्तान के होश; एक साथ बने कई रिकॉर्ड्स
अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान एक और खिलाड़ी पर लगा जुर्माना, इस खिलाड़ी को हुआ नुकसान
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 26.5 ओवर में 2 विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया। अफगानिस्तान के लिए सेदिकुल्लाह अटल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 52 रनों की पारी खेली। वहीं अब्दुल मलिक ने 29, रहमत शाह ने 17 और हशमतउल्लाह शहीदी ने 20 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया। इस जीत के साथ जिम्बाब्वे ने सीरीज को 2-0 से जीत लिया। जिम्बाब्वे के लिए रिचर्व एन्गरावा ने 1 और ट्रेवर ग्वांडू ने 1 विकेट चटकाए।
टी20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज भी की अपने नाम
अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे दौरे पर टी20 सीरीज से खेलना शुरू किया। जिम्बाब्वे में खेले गए टी20 सीरीज में अफगानिस्तान ने 2-1 से जीत हासिल की। वहीं वनडे सीरीज में 2-0 से जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाया। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था।
Afghanistan won third odi match by 8 wickets and won the odi series against zimbabwe
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई में 99 साल की लीज वाली जमीनों पर ऐतिहासिक फैसला, स्टांप ड्यूटी घटी, फ्री-होल्ड के लिए 60% सहमति ही काफी
Jul 08, 2026 | 07:05 AM5 साल की उम्र में फिल्मों में आई थीं नीतू कपूर, पहली फिल्म में नहीं मिला था नाम, वैजयंतीमाला ने बदल दी किस्मत
Jul 08, 2026 | 07:02 AMLIVEआज की ताजा खबर 08 जुलाई LIVE: PM नरेंद्र मोदी आज ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना होंगे
Jul 08, 2026 | 06:59 AMदिनभर बादलों की लुकाछिपी और देर रात तक बरसती रहीं बूंदें; नागपुर में दर्ज हुई 21.2 मिमी बारिश, मौसम हुआ सुहाना
Jul 08, 2026 | 06:43 AME20 पेट्रोल पर बड़ा खुलासा, ARAI रिपोर्ट में सामने आई सच्चाई, क्या पुरानी गाड़ियों के लिए बढ़ सकता है खतरा?
Jul 08, 2026 | 06:38 AMबारिश बनेगी आफत! अगले 5 दिन इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए कहीं आपका राज्य भी तो नहीं
Jul 08, 2026 | 06:20 AMBirthday Horoscope 08 July 2026: जन्मदिन वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जानें पूरे वर्ष का भविष्यफल
Jul 08, 2026 | 06:10 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














