-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Afghanistan Won By 232 Runs Against Zimbabwe In 2nd Odi Biggest Win For Afghan
अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को चटाई धूल, रनों के लिहाज से हासिल की सबसे बड़ी जीत
- Written By: उज्जवल सिन्हा
अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही तीन मैचों वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान ने 232 रनों से जीत हासिल कर ली। रनों के लिहाज से अफगानिस्तान की सबसे बड़ी जीत है।

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही तीन मैचों वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान ने 232 रनों से जीत हासिल कर ली। रनों के लिहाज से अफगानिस्तान की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले अफगानिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 177 रनों से हराया था। इस जीत के साथ अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। पहला वनडे बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था।
हरारे में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 6 विकेट के नुकसान पर 286 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए सेदिकुल्लाह ने 104 रनों की पारी खेली। सेदिकुल्लाह ने 8 चौके और 4 छक्के के साथ 104 रनों की पारी खेली। वहीं अब्दुल मलिक ने 84 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 191 रनों की साझेदारी की।
उसके अलावा हशमतउल्लाह शहीदी ने 29, मोहम्मद नबी ने 18 रन बनाए। जबकि अतिरिक्त के रूप में 40 रन बने। अजमतउल्लाह ओमरजई ने 5 रन बनाए। रहमत शाह 1 रन ही बना सके। जिम्बाब्वे के लिए न्यूमैन न्याम्हुरी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किए। उसके अलावा ट्रेवर ग्वांडू ने 2 और रिचर्ड एन्गरावा ने 1 विकेट चटकाए।
सम्बंधित ख़बरें
अफगानिस्तान-पाकिस्तान जंग में अमेरिका की एंट्री! तालिबान पर एयरस्ट्राइक का US ने किया खुला समर्थन
आधी रात अफगानिस्तान में जोरदार भूकंप, 5.5 की तीव्रता से हिली धरती; नींद से जाग उठे लोग
हम न डरते हैं और न… अफगान मंत्री ने पाकिस्तान को दी खुली धमकी, कहा- हमने बड़ी ताकतों को हराया
Taliban Strike: अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर बड़ा पलटवार, ISIS के ठिकानों पर की भयंकर बमबारी
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
जवाब में इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम महज 54 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिम्बाब्वे के लिए शॉन विलियम्स ने 16 और सिकंदर रजा ने 19 रन बनाए। जिम्बाब्वे के 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। जबकि 4 बल्लेबाज खाता खोलने में भी नाकाम रहे। अफगानिस्तान के लिए नवीद जदरान ने 3, ए एम गजनफर ने 3, फजलहक फारूकी ने 2 और ओमरजई ने 1 विकेट लेकर मुकाबले को आसानी से जीत लिया।
इस बड़ी जीत के बाद सेदिकुल्लाह अटल को शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। अटल ने इस मैच में बल्ले से योगदान के साथ फील्ड में 3 कैच लपककर टीम को बड़ी जीत दिला दी। इस सीरीज का तीसरा मुकाबला 21 दिसंबर को खेला जाएगा। अगर जिम्बाब्वे तीसरा मुकाबला जीतने में सफल होती है तब सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म होगा। पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।
Afghanistan won by 232 runs against zimbabwe in 2nd odi biggest win for afghan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बद्रीनाथ मंदिर घोटाला: पर्सनल असिस्टेंट प्रमोद नौटियाल सस्पेंड, हाई-लेवल कमेटी तैयार, आनंद स्वरूप करेंगे जांच
Jul 08, 2026 | 08:04 AMएक AI पोस्ट और सीधी गिरफ्तारी! ओडिशा में सोशल मीडिया यूजर पर पुलिस का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 07:57 AMओरछा में 18-19 जुलाई को होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में पहली मीटिंग
Jul 08, 2026 | 07:50 AMSheetalashtami 2026: आज शीतलाष्टमी पर करें ये खास उपाय, मां शीतला की कृपा से दूर होंगे सभी कष्ट
Jul 08, 2026 | 07:42 AMपश्चिम बंगाल में क्लीन स्वीप के लिए BJP तैयार, ममता के अस्तित्व पर मंडराया खतरा, राज्यसभा उपचुनाव में बवाल तय!
Jul 08, 2026 | 07:41 AMकम विजिबिलिटी से बदला रूट, दिल्ली-भोपाल फ्लाइट नागपुर डायवर्ट, इंडिगो ने 25 मिनट लगाए चक्कर
Jul 08, 2026 | 07:39 AMमहाराष्ट्र की राजनीति में हलचल: क्या शरद पवार गुट NDA में होगा शामिल? जयंत पाटिल-तावड़े मुलाकात से अटकलें तेज
Jul 08, 2026 | 07:32 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














