-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Afghanistan Vs New Zealand Test Match Third Day Called Off Due To Rain
अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड टेस्ट पर बारिश का कहर, लगातार तीसरे दिन का खेल भी हुआ रद्द
- Written By: मृणाल पाठक
अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच एकमात्र क्रिकेट टेस्ट पर बारिश का काला साया मंडरा रहा है। इस मुकाबले का तीसरे दिन का खेल भी बारिश की वजह से धुल गया है। अब तक इस मैच में एक गेंद भी फेंकी नहीं गई है।

अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल रद्द (सौजन्यः न्यूजीलैंड एक्स)
ग्रेटर नोएडा: अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच एकमात्र क्रिकेट टेस्ट पर बारिश का काला साया मंडरा रहा है। इस मुकाबले का तीसरे दिन का खेल भी बारिश की वजह से धुल गया है। अब तक इस मैच में एक गेंद भी फेंकी नहीं गई है। मुकाबले के पहले दो दिन तो गीली आउटफील्ड के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी, लेकिन आज तीसरे दिन का खेल बारिश की वजह से रद्द हो गया।
मौसम को देखते हुए मैच अधिकारियों ने बुधवार का खेल रद्द करने में देर नहीं लगाई। अभी तक मैच का टॉस भी नहीं हो सका है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे दिन का खेल भारी बारिश के कारण रद्द हो गया है। आसमान साफ होने पर मैच कल होगा और 98 ओवर फेंके जायेंगे।”
बीसीसीआई मैच को शुरू कराने के लिये हर संभव मदद कर रहा है। मंगलवार की शाम अरूण जेटली स्टेडियम से अतिरिक्त कवर मंगवाये गए लेकिन जिन जगहों को ढका नहीं जा सका , वहां पानी जमा हो गया। न्यूजीलैंड टीम ने मंगलवार को अभ्यास किया लेकिन बुधवार को टीमें मैदान पर नहीं आई। अफगानिस्तान टीम के कोच जोनाथन ट्रॉट को छोड़कर कोई खिलाड़ी नहीं आया। अगले दो दिन और बारिश की आशंका है और लगता नहीं कि मैच आगे हो सकेगा।
सम्बंधित ख़बरें
मानसून का बदला मिजाज! कहीं भारी बारिश का अलर्ट, तो कहीं बढ़ेगी उमस और गर्मी
सिर्फ 50 रुपये लेकर मुंबई पहुंचे थे राजेंद्र कुमार, सुपरस्टार बनने के बाद भी बेचना पड़ा था अपना सबसे लकी बंगला
Meta AI Glasses से बढ़ी प्राइवेसी की चिंता, आपकी हर बात और हर कदम रखेंगे याद, जानिए कैसे करेंगे काम
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
यह भी पढ़ें- Duleep Trophy 2024: दूसरे दौरे में अपनी छाप छोड़ने उतरेंगे ऋतुराज, अय्यर, रिंकू और सरफराज
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अभी तक सात ही मैच ऐसे हुए हैं जो एक भी गेंद फेंके बिना रद्द किये गए हों। न्यूजीलैंड टीम का 1998 में डुनेडिन टेस्ट भी बारिश के कारण इसी तरह रद्द हुआ था। अफगानिस्तान इस मैच की मेजबान है जिसे शीर्ष टीमों के खिलाफ खेलने का मौका नहीं मिलता। आईसीसी से 2017 में टेस्ट टीम का दर्जा मिलने के बाद यह उसका दसवां टेस्ट है। यह टेस्ट आईसीसी विश्व चैम्पियनशिप चक्र का हिस्सा नहीं है।
जानकारी के लिए बता दें कि दूसरे दिन के खेल में दिन में विवाह में इस्तेमाल होने वाले पारंपरिक शामियाने का इस्तेमाल आउटफील्ड ढंकने के लिये किया गया और शाम को बरसाती लगाई गई। कोटला से डीडीसीए अधिकारियों ने आउटफील्ड कवर भेजे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के पास कुशल मैदानकर्मी भी नहीं थे जिसकी वजह से मजदूरों को काम पर लगाया गया। बीसीसीआई ने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड को कानपुर, बेंगलुरू और ग्रेटर नोएडा के विकल्प दिये थे। एसीबी ने लॉजिस्टिक कारणों से ग्रेटर नोएडा को चुना।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Afghanistan vs new zealand test match third day called off due to rain
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मानसून का बदला मिजाज! कहीं भारी बारिश का अलर्ट, तो कहीं बढ़ेगी उमस और गर्मी
Jul 12, 2026 | 06:05 AMसिर्फ 50 रुपये लेकर मुंबई पहुंचे थे राजेंद्र कुमार, सुपरस्टार बनने के बाद भी बेचना पड़ा था अपना सबसे लकी बंगला
Jul 12, 2026 | 06:00 AMMeta AI Glasses से बढ़ी प्राइवेसी की चिंता, आपकी हर बात और हर कदम रखेंगे याद, जानिए कैसे करेंगे काम
Jul 12, 2026 | 04:44 AMAaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM










