-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Afghanistan Team Announced For Test Series Against Zimbabwe Rashid Khan Back In Team
जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम का ऐलान, राशिद खान की हुई वापसी, 7 नए चेहरे शामिल
- Written By: उज्जवल सिन्हा
राशिद खान को जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम में शामिल किया गया है। हशमतुल्लाह शाहिदी की कप्तानी वाली सीरीज के लिए 18 सदस्यीय टीम में सात अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं।

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क : राशिद खान को जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम में शामिल किया गया है। 26 वर्षीय राशिद ने 2021 में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने पांच टेस्ट मैचों में से आखिरी मैच खेला था और हाल के दिनों में कमर में चोट लगने के कारण उन्होंने इस फॉर्मेट से खुद को अलग कर लिया था।
हशमतुल्लाह शाहिदी की कप्तानी वाली सीरीज के लिए 18 सदस्यीय टीम में सात अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बशीर अहमद और ऑलराउंडर इस्मत आलम शामिल हैं, जिन्हें घरेलू क्रिकेट में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया है। टीम में अजमतुल्लाह उमरजई, फरीद अहमद मलिक, रियाज हसन और सेदिकुल्लाह अटल की अनकैप्ड तिकड़ी भी शामिल है, जिन्हें इस साल सितंबर में ग्रेटर नोएडा में न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए चुना गया था, यह मैच बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण शुरू नहीं हो सका था।
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
सम्बंधित ख़बरें
ZIM vs AFG: राशिद के सत्ते से अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को दी मात, पहली पारी में मिली थी बढ़त पर दूसरी पारी में हुए फुस्स
अफगानिस्तान ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, 2019 के बाद किया बड़ा कारनामा; जिम्बाब्वे में पहली बार हुआ ऐसा
जिम्बाब्वे के तीन बल्लेबाजों ने मचाया कोहराम, रन देखकर उड़े अफगानिस्तान के होश; एक साथ बने कई रिकॉर्ड्स
हरारे में लहराया अफगानी झंडा, गजनफर के पंजे से अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को वनडे सीरीज में दी मात
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अंतरिम मुख्य चयनकर्ता अहमद शाह सुलेमानखिल ने एक बयान में कहा, “राशिद खान की टेस्ट टीम में वापसी हुई है, जो हमारे टेस्ट टीम के लिए अच्छा संकेत है। हमने टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तैयारी कर ली है। इस टेस्ट सीरीज में उन खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है कि जिन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। इसमें इस्मत आलम, बशीर अहमद और जहीर शहजाद सहित कई नए चेहरे शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में अहमद शाह अब्दाली प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया है।”
हामिद हसन सीरीज के लिए मुख्य कोच के रूप में काम करेंगे, जबकि जोनाथन ट्रॉट व्यक्तिगत कारणों से अनुपस्थित रहेंगे। बुलावायो बॉक्सिंग डे से शुरू होने वाली श्रृंखला के दोनों टेस्ट मैचों की मेजबानी करेगा।
जिम्बाब्वे के खिलाफ अफगानिस्तान की टेस्ट टीम
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह (उपकप्तान), इकराम अलीखाइल (विकेट कीपर), अफसर जजई (विकेट कीपर), रियाज हसन, सेदिकुल्लाह अटल, अब्दुल मलिक, बहीर शाह महबूब, इस्मत आलम, अजमतुल्लाह उमरजई, जहीर खान, जिया उर रहमान अकबर, जहीर शहजाद, राशिद खान, यामीन अहमदजई, बशीर अहमद अफगान, नवीद जादरान और फरीद अहमद मलिक।
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Afghanistan team announced for test series against zimbabwe rashid khan back in team
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बद्रीनाथ मंदिर घोटाला: पर्सनल असिस्टेंट प्रमोद नौटियाल सस्पेंड, हाई-लेवल कमेटी तैयार, आनंद स्वरूप करेंगे जांच
Jul 08, 2026 | 08:04 AMएक AI पोस्ट और सीधी गिरफ्तारी! ओडिशा में सोशल मीडिया यूजर पर पुलिस का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 07:57 AMओरछा में 18-19 जुलाई को होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में पहली मीटिंग
Jul 08, 2026 | 07:50 AMSheetalashtami 2026: आज शीतलाष्टमी पर करें ये खास उपाय, मां शीतला की कृपा से दूर होंगे सभी कष्ट
Jul 08, 2026 | 07:42 AMपश्चिम बंगाल में क्लीन स्वीप के लिए BJP तैयार, ममता के अस्तित्व पर मंडराया खतरा, राज्यसभा उपचुनाव में बवाल तय!
Jul 08, 2026 | 07:41 AMकम विजिबिलिटी से बदला रूट, दिल्ली-भोपाल फ्लाइट नागपुर डायवर्ट, इंडिगो ने 25 मिनट लगाए चक्कर
Jul 08, 2026 | 07:39 AMमहाराष्ट्र की राजनीति में हलचल: क्या शरद पवार गुट NDA में होगा शामिल? जयंत पाटिल-तावड़े मुलाकात से अटकलें तेज
Jul 08, 2026 | 07:32 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














