शिखर धवन को लेकर पाकिस्तानी स्पिनर ने दिया विवादित बयान, सुनकर आप भी गुस्से से हो जाएंगे लाल

Abrar Ahmad: पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद ने एक बार फिर विवादित बयान दिया गया। उन्होंने कहा कि वो शिखर धवन के साथ बॉक्सिंग करना चाहते हैं। जिसके बाद विवाद बढ़ गया है।
शिखर धवन को लेकर पाकिस्तानी स्पिनर ने दिया विवादित बयान, सुनकर आप भी गुस्से से हो जाएंगे लाल
अबरार अहमद (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Abrar Ahmad on Shikhar Dhawan: भारत और पाकिस्तान के बीच दूरियां बढ़ते ही जा रही है। अब खेल में भी पूरी तरह से राजनीतिक रंग देखने को मिल रहा है। एशिया कप के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच काफी दूरियां दिखी। भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ भी नहीं मिलाया। एशिया कप खत्म हो चुका है, लेकिन दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच की तल्खी कम होने का नाम नहीं ले रही है।

एशिया कप खत्म होने के बाद पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद ने कुछ ऐसा बयान दिया, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया। अबरार अहमद ने हाल ही में एक यूट्यूब चैनल को साक्षात्कार दिया था। साक्षात्कार के दौरान उनसे सवाल पूछा गया कि वह कौन सा क्रिकेटर है जिसके सामने होने पर आप उसके साथ बॉक्सिंग करना चाहेंगे। इसके जवाब में अबरार ने कहा, "मैं चाहता हूं कि मैं बॉक्सिंग करूं और शिखर धवन सामने खड़े हों।"

अबरार के बयान के बाद हो सकता है बवाल

अहमद का ये बयान भारतीय खिलाड़ियों के प्रति उनके द्वेष को दर्शाता है। उनके बयान के बाद एक बार फिर से सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा हो सकता है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद शिखर धवन ने पाकिस्तान के खिलाफ बयान दिए थे। इसके बाद से ही पाकिस्तानी खिलाड़ी धवन के खिलाफ बयान देते रहते हैं।

हाल ही में शादी के बंधन में बंधे अबरार अहमद का एशिया कप 2025 में निराशाजनक प्रदर्शन रहा था, लेकिन विकेट लेने के बाद जिस तरह का रिएक्शन वे देते हैं, उसके लिए वह वायरल हुए थे। भारतीय खिलाड़ियों ने 28 सितंबर को हुए फाइनल में जीत के बाद अबरार अहमद के अंदाज में ही उनका मजाक उड़ाया था।

एशिया कप में पाकिस्तान का प्रदर्शन रहा औसतन

पाकिस्तान का एशिया कप में साधारण प्रदर्शन रहा। पाकिस्तान लगातार तीन रविवार को भारत के खिलाफ हारी। एशिया कप 2025 में पाकिस्तान 14 सितंबर को ग्रुप स्टेज के मैच में, 21 सितंबर को सुपर 4 में और 28 सितंबर को फाइनल में हारी। यह पहला मौका था जब एशिया कप के फाइनल में भारत-पाकिस्तान आमने-सामने थे।

एशिया कप 2025 भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच तल्खी के लिए याद किया जाएगा। 14 सितंबर को हुए मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिलाया। मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया। सुपर 4 और फाइनल में दोनों देशों के खिलाड़ियों की तरफ से क्रिकेट से इतर इशारे किए गए। (आईएएनएस)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com