

- विनय कुमार
आईसीसी ने Womens T20I World Ranking की लिस्ट जारी की है। इस सूची में भारतीय टीम से दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma), जेमिमाह रॉड्रिग्स (Jemimah Rodrigues) और शेफाली वर्मा (Shafali Verma) ने तगड़ी छलांग लगाई है। इसकी वजह रहा है Womens Asia Cup-2022 में विमेंस टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन।
गौरतलब है कि दीप्ति शर्मा ने हाला के कुछ मैचों में जबरदस्त खेल दिखाया है। उनका ऑल राउंड प्रदर्शन शानदार रहा है। जिसकी वजह से उन्होंने बैटिंग और बोलिंग, दोनों की रैंकिंग में छलांग लगाई है। अपनी बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत ऑल राउंड प्रदर्शन में दीप्ति शर्मा टॉप 3 खिलाड़ियों में पहुंच गई हैं।
Women's Asia Cup -2022 में दीप्ति ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने बोलिंग स्पेल में 27 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। बांग्लादेश के खिलाफ 13 रन देकर 2 शिकार किए थे। और थाईलैंड के खिलाफ सिर्फ़ 10 रन देकर 2 विकेट चटकाए। आईसीसी की ताज़ा रैंकिंग में वो तीसरे पायदान पर हैं।
आईसीसी विमेंस वर्ल्ड बैटिंग रैंकिंग में भारतीय महिला बल्लेबाज़ ने भी बेहतरीन छलांग लगाते हुए जेमीमाह रॉड्रिग्ज टॉप टेन में पहुंच गई हैं। उन्होंने शेफाली वर्मा और न्यूजीलैंड की बल्लेबाज़ सुज़ी बेट्स को पछाड़ा और 6ठे पायदान पर विराजमान हो गई। जेमिमा बैटिंग रैंकिंग में अपने पिछले पायदान पर बनी हुई हैं। बैटिंग रैंकिंग में टॉप-5 जस के तस उसी स्थान पर बरकरार हैं। बैटिंग में ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी (Beth Mooney) टॉप पर बनी हुई हैं।