-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- 10 Teams Of Ipl Will Practice In These 5 Grounds Of Mumbai
मुंबई के इन 5 मैदानों में प्रैक्टिस करेगी IPL की 10 टीमें
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
-विनय कुमार
IPL 2022 का आरंभ 26 मार्च से हो रहा है। BCCI ने इसकी ऑफिशल अनाउंसमेंट करते हुए उन 4 स्टेडियम के नाम भी जारी कर दिए हैं। अब उन 5 मैदानों के नाम सामने आए हैं, जहां इस सीजन में खेलने वाली 10 टीमें प्रैक्टिस अभ्यास करेंगी।
इन स्टेडियम में होंगे लीग स्टेज के मुकाबले
* Mumbai, Wankhede Stadium: 20 मैच
सम्बंधित ख़बरें
FIFA 2026: सेमीफाइनल में फिर आमने-सामने होंगे इंग्लैंड और अर्जेंटीना, 24 साल बाद लौटेगी ऐतिहासिक टीमें
नाराज गर्लफ्रेंड को मनाने पैरों में गिरा युवक, मुंबई के बोरीवली से वायरल हुआ प्यार का हाई वोल्टेज ड्रामा
इंग्लैंड की धरती पर रोहित शर्मा के धमाकेदार रिकार्ड, देखिए हिटमैन के वनडे मैच में शानदार आंकड़े
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार से पहले एकनाथ शिंदे का दिल्ली दौरा, अमित शाह मंत्रियों के नामों पर लगाएंगे मुहर
* Mumbai, Brabourne Stadium (CCI): कुल 15 मैच
* Mumbai, DY Patil Stadium: कुल 20 मैच
* Pune, MCA International Stadium: कुल 20 मैच।
इन 5 मैदानों में प्रैक्टिस करेंगी टीमें
IPL 2022 में अबकी बार कुल 10 टीमें खेलेंगी। 2 नई टीम- लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) अपना पहला सीजन खेलने उतरेगी। खबरों के मुताबिक, इन पांच मैदानों में टीमें प्रैक्टिस करेंगी:
* मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA), बांद्रा कुर्ला काम्प्लेक्स
* ब्रेबोर्न स्टेडियम, चर्चगेट (Braborne Stadium, Mumbai)
* डीवाई पाटिल स्टेडियम (DY Patil Stadium), मुंबई
* रिलायंस कॉर्पोरेट पार्क, मुंबई (Reliance Corporate Park, Mumbai)
* एमसीए ग्राउंड, ठाणे (MCA Ground, Thane)
सभी टीमें अलग-अलग ठहरेंगी
IPL 2022 के सभी मुकाबले मुंबई में खेले जाएंगे। इसके पीछे कारण यह है कि कोरोना के संक्रमण से बचे रहने के लिए जरूरी है कि खिलाड़ियों को ज्यादा ट्रेवल न करना पड़े। सूत्रों के मुताबिक़, सभी टीमें अलग अलग होटल में रुकेंगी।
टीमों के लिए बनाया जाएगा ग्रीन कॉरिडोर
सभी 10 टीमों को होटल से स्टेडियम पहुंचने और स्टेडियम से होटल लौटने में ज्यादा वक्त न लगे और से अलावा कोई और समस्या न हो, इसके लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा। इससे आईपीएल टीम की सुरक्षा के साथ बायो-बबल का पालन भी हो पाएगा।
बताया जा रहा है कि मुंबई में अपना प्रैक्टिस कैंप लगाने वाले टीम के खिलाड़ी 8 मार्च के बाद मुंबई आ जायेंगे। सभी खिलाड़ियों को पहले क्वारंटाइन पीरियड पूरी करनी होगी। RT-PCR टेस्ट में नेगेटिव आने पर ही खिलाड़ी प्रैक्टिस कर पाएंगे।
IPL 2022 में शामिल हो रहे सभी खिलाड़ी और सपोर्ट को मुंबई पहुंचने पर अपनी कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी पड़ेगी। यह टेस्टिंग 48 घंटों से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए। इसके बाद सभी खिलाड़ियों को 3 से 5 दिन के स्ट्रिक्ट क्वारंटाइन में रहना पड़ेगा। और हां, इस दरम्यान सभी खिलाड़ियों का 3 बार RT-PCR टेस्ट कराया जाएगा। क्वारंटाइन पीरियड के पहले दिन, दूसरे दिन और आखिरी दिन टेस्ट कराए जाएंगे।
IPL 2022 Group-A की टीम
1. मुंबई इंडियंस (MI)
2. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
3. राजस्थान रॉयल्स (R)
4. दिल्ली कैपिटल्स (DC)
5. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)
IPL 2022 Group-B की टीम
1. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
2. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
3. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)
4. पंजाब किंग्स (PBKS)
5. गुजरात टाइटंस (GT)।
10 teams of ipl will practice in these 5 grounds of mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
FIFA 2026: सेमीफाइनल में फिर आमने-सामने होंगे इंग्लैंड और अर्जेंटीना, 24 साल बाद लौटेगी ऐतिहासिक टीमें
Jul 14, 2026 | 01:58 PMWimbledon 2026: विंबलडन में ग्लैमर का तड़का! परिवार संग पहुंचीं प्रियंका, अनन्या-श्रीलीला के लुक्स हुए वायरल
Jul 14, 2026 | 01:54 PMगड़चिरोली में वन महोत्सव पर विद्यार्थियों ने किया सीडबॉल प्रसारण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Jul 14, 2026 | 01:53 PMयवतमाल नगर परिषद चुनाव के 6 महीने बाद भी विकास कार्य ठप, नगराध्यक्ष और पार्षदों पर उठ रहे सवाल
Jul 14, 2026 | 01:53 PMआमिर खान की तीसरी शादी पर सियासत तेज, नितेश राणे के लव जिहाद बयान पर वारिस पठान का पलटवार
Jul 14, 2026 | 01:47 PMनवभारत एजुकेशन समिट-2026: सरकारी स्कूलों की दशा बदलने के लिए सरकार, शिक्षक व पालकों का साथ आना जरूरी-पंकज भोयर
Jul 14, 2026 | 01:46 PMनाराज गर्लफ्रेंड को मनाने पैरों में गिरा युवक, मुंबई के बोरीवली से वायरल हुआ प्यार का हाई वोल्टेज ड्रामा
Jul 14, 2026 | 01:40 PMवीडियो गैलरी

रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, बाहुबली का यह आंसू BJP को पड़ेगा भारी! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:29 PM
आशू शर्मा नाम बताने वाले युवक के साथ तालिबानी बर्बरता! लड़की से भी सरेआम हुई मारपीट, VIDEO वायरल
Jul 13, 2026 | 10:16 PM












