- Hindi News »
- Sports »
- Commonwealth Games 2022 How A Newspaper Article Changed Cwg Bound Boxer Sagar Ahlawats Life
अखबार के लेख ने किस तरह बदली मुक्केबाज सागर अहलावत की जिंदगी
- Written By: काजल चोपड़े

नयी दिल्ली: राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games 2022) के लिये भारतीय मुक्केबाजी दल के सदस्य सागर अहलावत (Sagar Ahlawat) का कहना है कि 2015 में फ्लॉएड मेवेदर जूनियर और मैनी पैकियाओ के बीच ‘फाइट ऑफ द सेंचुरी’ पर अखबार में छपा लेख पढ़ने के बाद उनकी जिंदगी बदल गयी। यह लेख पढ़ने के सात साल बाद 20 साल का मुक्केबाज बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में पुरूषों की +92 किग्रा सुपर हैवीवेट स्पर्धा में चुनौती पेश करने के लिये तैयार है जिसमें वह पहली बार भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
सागर (Sagar Ahlawat) ने पीटीआई से कहा, ‘‘मैं पढ़ाई में अच्छा नहीं था। मेरे से पढ़ाई नहीं होती थी। इसलिये मैंने 12वीं के बाद कुछ करने के लिये देखना शुरू किया।” किसान परिवार में जन्में सागर का खेलों से कोई लेना देना नहीं था। लेकिन एक दिन उन्होंने मेवेदर और पैकियाओ के बीच मशहूर भिड़ंत के बारे में अखबार में पूरे पन्ने का लेख पढ़ा। जैसे जैसे वह दोनों महान मुक्केबाजों के बारे में और उनकी उपलब्धियों के बारे में पढ़ते गये, वह पूरी तरह स्पष्ट हो चुके थे कि उन्हें क्या करना है। सागर ने कहा, ‘‘मेरे परिवार में कोई भी खेलों में नहीं है। मुझे थोड़ा बहुत मुक्केबाजी के बारे में पता था लेकिन मुझे मेवेदर और पैकियाओ के बारे में अखबार में पढ़कर प्रेरणा मिली। ”
सम्बंधित ख़बरें
Year Ender 2025: भारतीय मुक्केबाजों का दमदार पंच…बॉक्सिंग में महिला-पुरुष वर्ग का शानदार प्रदर्शन
इंडिया तेरा बाप है…भारतीय बॉक्सर ने दी पटखनी तो बौखलाए एंथनी टेलर, नीरज के साथ की हाथापाई; VIDEO
World Boxing Cup में प्रीति ने किया बड़ा उलटफेर, ओलंपिक पदक विजेता हुआंग सियाओ वेन को हराया
पूर्व मुक्केबाज माइक टायसन के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने केस लिया वापस
उन्होंने कहा, ‘‘मैंने 2017 में मुक्केबाजी शुरू की और जवाहर बाग स्टेडियम में ट्रेनिंग करना शुरू किया। ” पर अपने किसान परिवार के लिये मदद के कारण उन्हें अपनी ट्रेनिंग कई बार छोड़नी पड़ती थी। दो साल बाद उन्होंने अखिल भारतीय विश्वविद्यालय खेलों में स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद उन्होंने खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों में लगातार खिताब जीत लिये।
इस सुपर हैवीवेट मुक्केबाज ने कहा, ‘‘मैंने 2019 में अपने पहले विश्वविद्यालय खेलों में हिस्सा लिया जिसमें मुझे स्वर्ण पदक मिला। फिर मैंने 2020 में और अगले साल भी खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों में स्वर्ण पदक जीता। ”
सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2021 में पदार्पण में रजत पदक के बाद उन्हें पटियाला में राष्ट्रीय शिविर में शामिल कर लिया गया। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों के चयन ट्रायल में भी प्रभावित करना जारी रखा। सागर ने तोक्यो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे सतीष कुमार को हराने के बाद मौजूदा राष्ट्रीय चैम्पियन नरेंदर को हराकर बर्मिंघम का टिकट कटाया जो उनका पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट होगा। सागर ने कहा, ‘‘मैं नर्वस बिलकुल नहीं हूं कि यह मेरा पहला टूर्नामेंट है क्योंकि मैंने बहुत अच्छी ट्रेनिंग की है। मैं अच्छी बाउट लड़ना चाहता हूं। ” (एजेंसी)
Commonwealth games 2022 how a newspaper article changed cwg bound boxer sagar ahlawats life
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PMटी20 इनटरनेशनल में हरमनप्रीत कौर का बड़ा रिकॉर्ड, छुआ 4 हजार रन का आंकड़ा, इस लिस्ट में मारी एंट्री
May 30, 2026 | 10:36 PMहोर्मुज में मची खलबली! तेल टैंकरों के रास्ते पर दिखी संदिग्ध बारूदी सुरंग, ओमान ने जारी किया ‘रेड अलर्ट’
May 30, 2026 | 10:35 PM‘वोट चाहिए तो पहले गौ-माता को राष्ट्रमाता बनाओ’, शंकराचार्य का बड़ा ऐलान, सरकार को दिया अल्टीमेटम
May 30, 2026 | 10:30 PMखिताबी भिड़ंत पर मंडराया संकट! अगर बारिश में धुला RCB vs GT का फाइनल, तो इस टीम के हाथ लगेगी चमचमाती ट्रॉफी
May 30, 2026 | 10:04 PMPineapple Benefits: गर्मी में अनानास खाने से डिहाइड्रेशन ही नहीं, पीरियड्स के दर्द में भी मिलता है आराम
May 30, 2026 | 10:01 PMलाओस की गुफा बनी काल! सोने की तलाश में फंसे ग्रामीणों का रेस्क्यू जारी; कई देशों के एक्सपर्ट्स बचाव में जुटे
May 30, 2026 | 09:54 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














