भारत की 'दंगल गर्ल' विनेश फोगाट को मिलेगा 'सिल्वर मेडल', जल्द होगा बड़ा ऐलान

विनेश फोगाट को महिलाओं की 50 किलोग्राम स्पर्धा के फाइनल से पहले वजन बढ़ने की वजह से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। जिसके बाद फोगाट ने IOC के फैसले को CAS में चुनौती दी है। जिसका फैसला फोगाट के हक में आने की उम्मीद है और उन्हें सिल्वर मेडल मिल सकता है।
CAS विनेश फोगट को 2024 पेरिस ओलंपिक में रजत पदक दे सकता है
विनेश फोगट (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

पेरिस: भारत की महिला पहलवान विनेश फोगाट के साथ जो हुआ उससे अब तक कोई भी उबर नहीं पाया है। अभी भी लोग विनेश को मेडल देने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच अब भारत के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जहां पता चला है कि विनेश को रजत पदक मिल सकता है। ऐसे में अगर ऐसा होता है तो भारत के खाते में एक और मेडल जुड़ जाएगा।

दरअसल, विनेश फोगाट को महिलाओं की 50 किलोग्राम स्पर्धा के फाइनल से पहले वजन बढ़ने की वजह से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। जिसके बाद फोगाट ने IOC के फैसले को कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (CAS) में चुनौती दी है। जिसका फैसला फोगाट के हक में आने की उम्मीद है।

विनेश ने CAS में अपील दायर की है, जिसमें उन्होंने फाइनल मुकाबला खेलने की अनुमति देने या फिर संयुक्त रूप से सिल्वर मेडल दिए जाने की अपील की है। ऐसे में अब ये खबर सामने आई है कि विनेश की इस अपील को स्वीकार कर लिया गया है। CAS जल्द इस मामले पर जल्द ही बड़ी घोषणा कर सकता है।

बता दें कि पीएम मोदी ने आईओए अध्यक्ष पीटी उषा विनेश के अयोग्य घोषित होने के बाद भारत के पास क्या विकल्प हैं इस बारे में भी भी जानकारी ली थी। उन्होंने विनेश के मामले में मदद के लिए सभी विकल्पों पर विचार करने को कहा था। इसके अलावा उन्होंने पीटी उषा से विनेश की मदद के लिए उनकी अयोग्यता के बारे में कड़ा विरोध दर्ज कराने का भी आग्रह किया था।

जानकारी के लिए बता दें कि पहलवान विनेश का वजन मंगलवार की रात चेक किया गया तब लगभग 2 किलोग्राम ज्यादा निकला था। जिसके बाद वह पूरी रात सोई नहीं और मानदंडों पर खरा उतरने के लिए जॉगिंग से लेकर स्किपिंग और साइकिलिंग तक सब कुछ करने की कोशिश की, लेकिन उनकी कोशिश नाकाम रही और वह 100 ग्राम वजन ज्यादा होने की वजह से अयोग्य घोषित हो गई थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com