- Hindi News »
- Sports »
- Brendon Mccullum Birthday Some Interesting Fact About Mccullum
Brendon McCullum: ऐसा खिलाड़ी जिसने एक गेंद पर लगाए थे दो छक्के, Birthday पर जानें उनकी कुछ अनसुनी बातें
- Written By: किर्तेश ढोबले

नई दिल्ली: आज ऐसे खिलाडी का जन्मदिन है जिसके नाम एक ही बॉल में दो छक्के मारने का रिकॉर्ड है। ब्रेंडन मैक्कुलम (Brendon McCullum Birthday) न्यूजीलैंड क्रिकेट के बेहतर बल्लेबाज और कप्तान माने जाते हैं। आज ब्रेंडन मैक्कुलम अपना 40 वां जन्मदिन मना रहे है। आज ही के दिन यानी 27 सितंबर 1981 को डुनेडिन में उनका जन्म हुआ था।
मैक्कुलम ने अपने देश के लिए कई यादगार पारियां खेलीं। लोअर ऑर्डर बैट्समैन के रूप में करियर की शुरुआत करने वाले मैक्कुलम ने जब बतौर ओपनर पिच पर कदम रखा तो उनका खेलना का तरीका बदल गया। उन्होंने एक विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में अपनी पहचान बनाई।
एक ही बॉल में दो छक्के
ब्रेंडन मैक्कुलम ने आईपीएल में एक गेंद पर दो छक्के भी मारे हैं। 2018 में आरसीबी की तरफ से खेलते हुए मैक्कुलम ने मुंबई के खिलाफ एक गेंद पर दो छक्के मारे थे। बता दें कि इस मैच में आरसीबी की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही थी। पहली पारी का 10 वां ओवर फेंकने आये हार्दिक पंड्या ने ओवर की दूसरी गेंद फेंकी जिसे मॅक्कुलम ने थर्ड मैन की दिशा में छक्का मारा था। यह गेंद फुलटॉस होने के कारन अंपायर ने नो बॉल करार दिया। अगल गेंद में फिरसे मॅक्कुलम ने छक्का जड़ दिया था। यानी एक ही गेंद पर दो छक्के पड़ गए।
सम्बंधित ख़बरें
मानसून पूर्व दुरुस्त होगी छत्रपति संभाजीनगर की बिजली व्यवस्था; मंत्री अतुल सावे ने दिए सख्त निर्देश
IPL 2026: फिन एलन के बाद रघुवंशी-ग्रीन की विस्फोटक बल्लेबाजी, KKR ने GT के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य
नक्षलवाद पर अंतिम प्रहार, गड़चिरोली पुलिस ने बिना एक भी गोली चलाए 8 नक्सलियों को दबोचा, हथियारों का जखीरा जब्त
पवनी नगर परिषद बैठक में जलापूर्ति योजना पर विपक्ष का हंगामा, प्रशासन पर अनियमितता के आरोप
टर्निंग पॉइंट
ब्रेंडन मैक्कुलम ने साल 2008 रहा जब आईपीएल के पहले सीजन के पहले मैच में केकेआर की तरफ से खेलते हुए 73 गेंदों में नाबाद 158 रन की तूफानी पारी खेली थी। जो उनके करियर का टर्निंग प्वाॅइंट साबित हुई। इस इनिंग में मैक्कुलम के बल्ले से कुल 13 छक्के निकले थे। इस पारी के बाद मैक्कुलम ने क्रिकेट जगत में विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में अपनी पहचान बनाई थी।
सबसे तेज टेस्ट शतक
मैक्कुलम के नाम ऐसा रिकॉर्ड है जिसे आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है। मैक्कुलम ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाया है। मैक्कुलम ने सिर्फ 54 गेंदों में ही शतक लगाया था। इस कीवी बल्लेबाज ने यह कारनामा साल 2015 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था।
तिहरा शतक
मैक्कुलम न्यूज़ीलैंड के ऐसे एकलौते प्लेयर है जिनके नाम टेस्ट में तिहरा शतक है। इस कीवी बल्लेबाज ने यह कारनामा 2014 में भारत के खिलाफ खेलते हुए किया था। वेलिंग्टन में खेले गए इस मैच में मैक्कुलम ने बैटिंग करते हुए 302 रन की पारी खेली थी।
क्रिकेट करियर
ब्रैंडन मॅक्कुलम ने 14 साल नूज़ीलैण्ड के तरफ से खेलते हुए 260 वनडे, 101 टेस्ट और 71 टी 20 इंटरनेशनल मैच खेले है। मॅक्कुलम ने वनडे में 30.41 की औसत से 6083 रन बनाए।जिसमे पांस शतक और 32 अर्धशतक शामिल हैं।वहीं टेस्ट में 38.64 की एवरेज से 6453 रन निकले है, जिसमे 12 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा मैक्कुलम ने टी-20 इंटरनेशनल में 2140 रन बनाए जिसमें दो शतक और 13 हाॅफसेंचुरी हैं।
Brendon mccullum birthday some interesting fact about mccullum
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मानसून पूर्व दुरुस्त होगी छत्रपति संभाजीनगर की बिजली व्यवस्था; मंत्री अतुल सावे ने दिए सख्त निर्देश
May 16, 2026 | 09:42 PMIPL 2026: फिन एलन के बाद रघुवंशी-ग्रीन की विस्फोटक बल्लेबाजी, KKR ने GT के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य
May 16, 2026 | 09:17 PMनक्षलवाद पर अंतिम प्रहार, गड़चिरोली पुलिस ने बिना एक भी गोली चलाए 8 नक्सलियों को दबोचा, हथियारों का जखीरा जब्त
May 16, 2026 | 09:05 PMपवनी नगर परिषद बैठक में जलापूर्ति योजना पर विपक्ष का हंगामा, प्रशासन पर अनियमितता के आरोप
May 16, 2026 | 09:01 PMतुमसर-रामटेक राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा, ओवरटेक के चक्कर में भिड़े तीन वाहन, चार लोग गंभीर रूप से घायल
May 16, 2026 | 08:55 PMNEET Paper Leak: विवादों के बीच NTA में बड़ी ‘सर्जरी’, केंद्र ने तैनात किए 4 दिग्गज अफसर, अब होगा फुल एक्शन!
May 16, 2026 | 08:51 PMफिन एलन ने KKR के लिए रचा इतिहास, IPL 2026 में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
May 16, 2026 | 08:48 PMवीडियो गैलरी

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM










