मुक्केबाज शिव ठाकरान ने WBC एशिया महाद्वीप का खिताब जीता

Boxer Shiva Thakran wins WBC Asia Continental title
Published on: 
Updated on: 

बैंकाक: भारत (India) के सुपर मिडिलवेट मुक्केबाज (Boxer) शिव ठाकरान (Shiva Thakran) ने यहां मलेशिया (Malaysia) के आदिल हफीज (Adli Hafidz) को नॉकआउट में हराकर डब्ल्यूबीसी एशिया महाद्वीप (WBC Asia Continental Champion) में खिताब अपने नाम किया। भारतीय मुक्केबाज ने आठ दौर के मुकाबले में जीत दर्ज करके एशियाई पेशेवर मुक्केबाजी सर्किट में सनसनी फैलाई।

ठाकरान (Shiva Thakran) ने बाद में कहा,‘‘ तीन महीने पहले जब यह मुकाबला तय किया गया था तब किसी को भी विश्वास नहीं था कि मैं छठे दौर तक भी जा पाऊंगा नॉकआउट तो दूर की बात रही। कई लोगों ने मुझे पहले ही हारा हुआ मान लिया था क्योंकि मैंने एक साल से भी अधिक समय से कोई मुकाबला नहीं लड़ा था।'' ठाकरान 2016 में पेशेवर मुक्केबाज बने थे और उनका रिकॉर्ड 16-3 है जिसमें आठ नॉकआउट शामिल है। (एजेंसी)

Navbharat Live
navbharatlive.com