इस साल सिर्फ 902 गेंदों में 1424 रन बनाने वाले इस खिलाड़ी को बांग्लादेश दौरे में शामिल नहीं किए जाने पर बड़ा सवाल, जानिए इस खिलाड़ी का नाम और उनका प्रदर्शन

Suryakumar Yadav net worth 2022
PIC: Twitter
Updated on

- विनय कुमार

भारतीय टीम  बांग्लादेश के दौरे पर है। जिसमें पहले खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से मिली हार के बाद भारत बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रहा है। लेकिन, खेलप्रेमियों के मन में एक सवाल ये खटक रहा है कि जबरदस्त फॉर्म में मौजूद और लगातार नेट्स पर प्रैक्टिस कर रहे टीम इंडिया के धुआंधार बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को आख़र  किस वजह से बांग्लादेश के दौरे पर नहीं भेजा गया। 

कहा तो ये भी जा रहा है कि यदि सूर्यकुमार यादव होते तो शायद भारत वनडे सीरीज में (BAN vs IND ODI Series, 2022) बांग्लादेश का सूपड़ा साफ कर देता। लेकिन, टीम इंडिया को मिली हार। BCCI ने सूर्यकुमार यादव को रेस्ट दिया हुआ है। 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का इतिहास बताता है कि इस साल, साल 2022 में भारत के आतिशी बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट्स को मिलाकर कुल 43 पारियां खेली। जिसमें उन्होंने कुल 902 गेंदों में 40.68 की औसत और 157.87 की स्ट्राइक रेट से 1424 रन बनाए हैं। इस आंकड़े में उनकी 10 हाफ सेंचुरी और 2 बेहतरीन सेंचुरी शामिल है। इस साल उनका बेस्ट स्कोर 117 रन का रहा है। 

ऐसे में कठघरे में BCCI नज़र आ रहा है। क्योंकि, अगर सबकुछ ठीक है, तो इस धमाकेदार खिलाड़ी को बांग्लादेश के दौरे में क्यों शामिल नहीं किया गया।  

Navbharat Live
navbharatlive.com