- Hindi News »
- Sports »
- Big Bash League 2021 22 Dan Christian Scored 73 In 61 Balls For Sydney Sixers Against Perth Scorchers
डेनियल क्रिश्चियन की 73 रनों की महाविस्फोटक पारी गई बेकार, जीत गया ‘पर्थ स्कॉर्चर्स’
- Written By: सुभाष यादव

डेनियल क्रिश्चियन (Photo Credits-Twitter)
-विनय कुमार
Big Bash League 2021-22 (BBL 2021-2022) के 34वें मुवाए में पर्थ स्कॉर्चर्स (Perth Scorchers) ने सिडनी सिक्सर्स (Sydney Sixers) को 10 रनों से धूल चटा दी। क्वींसलैंड के करारा ओवल मैदान में खेले गए इस मुकाबले में पर्थ स्कॉर्चर्स ने टॉस जीता था और पहले बल्लेबाजी ली थी।
पहले बल्लेबाजी करते हुए ‘पर्थ स्कॉर्चर्स’ 20 ओवर में 8 विकेट पर 143 रन बनाए और ‘सिडनी सिक्सर्स’ को जीत के लिए 144 रनों का टारगेट दिया। एंड्रयू टॉय (Andrew Tye) और टायमल मिल्स (Tymal Mills) की शानदार गेंदबाजी की वजह से लक्ष्य का पीछा करने उतरी ‘सिडनी सिक्सर्स’ (Sydney Sixers) 20 ओवर में 8 विकेट पर 133 रन ही बना सकी। फिलहाल पर्थ स्कॉर्चर्स BBL 2021-22 के पॉइंट्स टेबल मेंं टॉप पर है।
सम्बंधित ख़बरें
पर्थ स्कॉर्चर्स ने अबतक कुल 9 मैच खेलकर 29 पॉइंट्स जमा किए हैं। इस सीजन में 9 में से 8 मैचों में उसने अपना फतह का झंडा गाड़ा है। इस सीजन में सिडनी सिक्सर्स (Sydney Sixers) दूसरे पायदान पर है। उसने 9 मैच खेले और पाने खाते में 23 पॉइंट्स जमा किए हैं। वहीं पर्थ स्कॉर्चर्स टीम के घातक गेंदबाज एंड्रयू टॉय (Andrew Tye) BBL 2021-22 में सर्वाधिक विकेट हासिल करने वाले गेंदबाजों में टॉप पर हैं।
एंड्रयू टाय ने अब तक खेले कुल 9 मुकाबलों में 16 विकेट चटकाए हैं। गौरतलब है कि एंड्रयू टॉय IPL T20 TOURNAMENT में पंजाब किंग्स (Punjab Kings PBKS) के लिए खेल चुके हैं। सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों में दूसरे नंबर पर सिडनी सिक्सर्स (Sydney Sixers) के हेडन केर हैं। हेडेन ने अब तक 15 विकेट हासिल किए हैं।
इस ताजा मैच में पर्थ स्कॉर्चर्स (Perth Scotchers) की पारी की शुरुआत खराब रही। टीम ने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर ही कैमरन बैनक्रॉफ्ट (Cameron Bancroft) का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद कुर्टिस पीटरसन (Kurtis Patterson) और कॉलिन मुनरो (Colin Munro) ने दूसरे विकेट के लिए 47 रन की पार्टनरशिप की।
कुर्टिस पीटरसन ने 25 गेंदों में 27 रन बनाए इसके बाद पर्थ स्कॉर्चर्स ने 7 रन के अंदर और 3 विकेट को दिए। फिर एश्टन एगर Ashton Agar) और एरोन हार्डी (Aaron Hardie) ने छठे विकेट के लिए 31 गेंद में 49 रनों की पार्टनरशिप की। ऑस्ट्रेलिया के घातक स्पिनर एश्टन एगर 20 गेंद में 29 रन बनाकर चलते बने। ऑस्ट्रेलिया के ऑल-राउंडर एरॉन हार्डी ने 3 जानदार चौके और 2 शानदार छक्के की मदद से 24 गेंदों में 45 रन बनाए। एरोन हार्डी Player of The Match भी चुने गए।
सिडनी सिक्सर्स (Sydney Sixers) की तरफ़ से हेडन केर (Hayden Kerr) ने 32 रन देकर 4 विकेट चटकाए। सिडनी सिक्सर्स की बल्लेबाजी की शुरुआत बहुत ही खराब हुई। उसने अपनी बल्लेबाजी की तीसरी गेंद पर ही अपना पहला विकेट गंवा दिया था। उस समय तक टीम का खाता भी नहीं खुला था। यही नहीं, सिडनी सिक्सर्स ने 21 गेंद की बल्लेबाजी के अंदर 4 विकेट खो दिए थे।
उस समय तक सिडनी सिक्सर्स (Sydney Sixers) के खाते में सिर्फ 16 रन ही आए थे। इसके बाद IPL में रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर (Royal Challengers Bengaluru RCB) का हिस्सा रहे डेनियल क्रिश्चियन (Daniel Christian) ने एक छोर संभाला और शानदार हाफ सेंचुरी लगाई। उनके बल्ले से 5 जानदार चौके और 4 शानदार छक्के निकले। इसकी बदौलत उन्होंने 61 गेंदों में 73 रन बनाए। लेकिन, उनकी यह आतिशी बल्लेबाजी काम नहीं आई। उनकी टीम हार गई।
Big bash league 2021 22 dan christian scored 73 in 61 balls for sydney sixers against perth scorchers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Fortuner का खेल खत्म? MG की नई 7-सीटर SUV होगी लॉन्च, कीमत कर देगी हैरान
Apr 05, 2026 | 05:07 AMअब फ्री में मिलेगा ऑफिस जैसा AI, Claude का बड़ा अपडेट, आसानी से होगा काम
Apr 05, 2026 | 03:58 AMAaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMवीडियो गैलरी

इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PM
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM














