-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Bcci May Remove Rohit Sharma From Odi Captaincy For 2027 World Cup Preparation
रोहित शर्मा से छिन सकती है ODI की कप्तानी, 2027 वर्ल्ड कप के लिए BCCI तैयार कर ही प्लान
- Written By: अक्षय साहू
बीसीसीआई 2027 वर्ल्ड कप के लिए टीम में बदलाव करना चाहती है और रोहित की जगह किसी युवा को कमान सौंपना चाहती है। रोहित ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था।

रोहित शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
भारतीय टीम के वनडे कप्तान रोहित शर्मा से कप्तानी वापस ली जा सकती है। रोहित 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं लेकिन वो बीसीसीआई के प्लान में फिट नहीं बैठ रहे हैं। ऐसे में बीसीसीआई उनकी जगह किसी और को कप्तान बना सकती है।
इंडियन टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। हालांकि उन्होंने सबको चौंकाते हुए वनडे क्रिकेट खेलते रहने की बात कही। इसे लेकर अब भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) दुविधा में फसती नजर आ रही है। कई मीडिया रिपोर्ट्स दावा कर रहे हैं कि BCCI टीम में बदलाव करने का सोच रही है।
नए कप्तान की तलाश
रोहित ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा तो बीसीसीआई को उम्मीद थी कि वो इसके साथ ही वनडे क्रिकेट से भी संन्यास ले लेंगे। लेकिन रोहित ने ऐसा नहीं किया और वनडे क्रिकेट जारी रखने की बात कही। ऐसे में अब BCCI खुद ही उनकी वनडे की कप्तानी वापस ले सकती है। दरअसल, रोहित अभी 38 साल के हैं और 2027 वर्ल्ड कप के समय 40 साल के हो जाएंगे। बीसीसीआई इसे देखते हुए शायद उनसे कप्तानी छिनकर किसी युवा खिलाड़ी को नया कप्तान बना सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में बना नियम! टीम इंडिया के साथ खेलेंगे मैच, पर ड्रेसिंग रूम होगा बिल्कुल अलग
दोहरे शतक और सर्वाधिक छक्कों के रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री, जानें 19 वाला कनेक्शन
फ्री हिट, इम्पैक्ट प्लेयर और DRS से जुड़े नियमों में बदलाव, BCCI और ICC भी कर सकते हैं विचार
टी-20 से ले चुके हैं संन्यास
बता दें कि रोहित ने 2023 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को फाइनल तक पहुंचाया, हालांकि टीम खिताब से चूक गई। इसके बाद उन्होंने टीम को टी20 वर्ल्ड कप और 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता बनाया। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जीत के बाद रोहित ने साफ कहा था कि वो वनडे क्रिकेट से संन्यास नहीं ले रहे हैं। उन्होंने इसे लेकर कहा था कि, “मैं वनडे क्रिकेट से संन्यास नहीं ले रहा हूं, ताकि कोई गलतफहमी न फैले।”
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो BCCI वनडे टीम में बदलाव करने का सोच रही है। मैनेजमेंट भविष्य को देखते हुए किसी युवा खिलाड़ी को सौंपना चाहता है। इंडियन टीम 2027 वर्ल्ड कप से पहले 27 वनडे मैच खेलेगी। ऐसे में टीम में बदलाव करने और नए कप्तान को तैयारी के लिए समय देने के लिए यह सही समय है।
ICC Hall of Fame 2025: ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए MS धोनी, बीसीसीआई ने जताई खुशी
किसे बनाया जा सकता है कप्तान
वनडे टीम की कप्तानी के लिए इस समय इंडियन टीम में कई दावेदार मौजूद हैं। इनमें सबसे आगे सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर का नाम है। सूर्या वर्तमान टी-20 टीम के कप्तान हैं। वहीं शुभमन गिल को नया टेस्ट कप्तान बनाया गया है। उनके अलावा श्रेयस अय्यर ने पिछले कुछ समय से अपनी बैटिंग के साथ कप्तानी से भी प्रभावित किया है।
Bcci may remove rohit sharma from odi captaincy for 2027 world cup preparation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














