-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Bcci In Court For Recommending Sending Halal Meat To Indian Cricketers
भारतीय क्रिकेटरों के लिये ‘हलाल’ मांस भेजने की सिफारिश करने पर BCCI कटघरे में
- Written By: शुभम सोनडवले

File Photo
नयी दिल्ली. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) मंगलवार को तब विवादों से घिर गया जब पता चला कि न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में पहले टेस्ट मैच के दौरान भारतीय क्रिकेटरों के लिये केवल ‘हलाल’ मांस की सिफारिश की गयी है। भारतीय क्रिकेटरों के लिये जो व्यंजन सूची (मेन्यू) तैयार किया गया है, उसकी एक प्रति पीटीआई के पास भी है। इसमें स्पष्ट तौर पर लिखा गया है कि पोर्क (सूअर का मांस) और बीफ (गौमांस) किसी भी रूप में भोजन का हिस्सा नहीं होने चाहिए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता और एडवोकेट गौरव गोयल ने इस सिफारिश को तुरंत वापस लेने की मांग की है।
गोयल ने अपने ट्विटर हैंडल पर जारी वीडियो में कहा, ‘‘खिलाड़ी कुछ भी खाना चाहते हैं वह खायें, यह उनकी मर्जी है लेकिन बीसीसीआई को यह अधिकार किसने दिया है वह ‘हलाल’ मांस की सिफारिश करे।”
उन्होंने कहा, ‘‘यह फैसला सही नहीं है। इसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए।” इस संबंध में जब पीटीआई ने बीसीसीआई के अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया तो कोई भी प्रतिक्रिया देने के लिये तैयार नहीं था। माना जा रहा है कि भोजन की यह सूची खिलाड़ियों के पोषण को ध्यान में रखते हुए सहयोगी स्टॉफ और चिकित्सा दल ने तैयार की है। हिंदू और सिख अमूमन ‘झटका’ वाला मांस जबकि मुस्लिम ‘हलाल’ मांस खाना पसंद करते हैं। हलाल में जानवर के गले की नस को काटकर तब तक छोड़ दिया जाता है जब तक कि उसका पूरा खून नहीं निकल जाए।
सम्बंधित ख़बरें
G4 Monsoon Rally 2.0: नासिक में राष्ट्रीय मोटरस्पोर्ट्स प्रतियोगिता 18 और 19 जुलाई को होगी
IND vs ENG: आखिर क्यों हारी टीम इंडिया? इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक हार के 5 बड़े कारण आए सामने
Wimbledon 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं नई चैंपियन, मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम खिताब
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया की हालत खराब, चार साल बाद T20 लिस्ट में छिनी नंबर-1 की कुर्सी
झटका में जानवर के गर्दन पर तेज धारदार हथियार से वार करके उसे तुरंत मार दिया जाता है। एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा कि सूअर का मांस और गौमांस को भोजन सामग्री में शामिल नहीं करना आश्चर्यजनक नहीं हैं लेकिन इस बारे में कभी लिखित निर्देश नहीं दिये गये।
इस क्रिकेटर ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘‘जब मैं टीम में था तो मैच के दिनों में कभी ड्रेसिंग रूम में गौमांस या सूअर का मांस नहीं भेजा गया। भारत में तो कम से कम कभी नहीं। इसलिए मुझे नहीं लगता कि लिखित निर्देश देने के अलावा इसमें कुछ भी नया है।”
उन्होंने कहा, “इससे पहले कि कोई इसका कुछ अर्थ लगाये, क्रिकेटरों को कभी गौमांस खाने की सलाह नहीं दी जाती है क्योंकि इसमें बकरे के मांस की तरह काफी मात्रा में वसा होती है। हमें हमेशा कम प्रोटीनयुक्त भोजन करने की सलाह दी जाती रही जैसा कि मुर्गे के मांस या मछली में होता है।”
व्यंजन सामग्री में दो तरह के मांस का जिक्र किया गया है। चिकन (मुर्गे का मांस) और भेड़ का मांस। सूचीबद्ध मांसाहारी भोजन में भुना हुआ चिकन, भेड़ का भुना हुआ मांस, काली मिर्च सॉस के साथ भेड़ के मांस के चॉप, मुर्ग यखनी, चिकन थाई करी, मसालेदार ग्रील्ड चिकन, गोवा मछली करी, टंगड़ी कबाब और लहसुन की चटनी के साथ तला हुआ चिकन शामिल हैं। श्रृंखला का पहला टेस्ट मैच गुरुवार से कानपुर में शुरू होगा जबकि दूसरा मैच तीन दिसंबर से मुंबई में खेला जाएगा। (एजेंसी)
Bcci in court for recommending sending halal meat to indian cricketers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Tea Board India में मैनेजमेंट ट्रेनी की भर्ती, MBA/PGDM उम्मीदवारों के लिए मौका; 35 हजार रुपये मिलेगी सैलरी
Jul 12, 2026 | 08:13 PMझाड़ू छोड़ जिम मशीन पर चढ़ीं नौकरानी, CCTV वीडियो देख बोले लोग- ‘फिटनेस का असली जुनून यही है’
Jul 12, 2026 | 07:59 PMटिकट चाहिए तो अखिलेश से मिलिए…नहीं करूंगा किसी की सिफारिश, सपा सांसद आनंद भदौरिया की कार्यकर्ताओं को नसीहत
Jul 12, 2026 | 07:48 PMईमानदारी की ऐसी मिसाल नहीं देखी होगी! दोस्त से उधार लिए थे 1000 रुपए, 35 साल बाद सूद समेत लौटाने पहुंचा शख्स
Jul 12, 2026 | 07:35 PMठाणे: MBMC में 12 करोड़ के ठेके पर बवाल, बिना ई-टेंडर बीजेपी से जुड़ी कंपनी को मंजूरी का आरोप
Jul 12, 2026 | 07:34 PMशेख हसीना के एक ऐलान से बांग्लादेश में हड़कंप, सरकार ने मीडिया के लिए जारी किया फरमान, कहा- होगी कार्रवाई
Jul 12, 2026 | 07:32 PMजाह्नवी कपूर ने ब्लैक डिजाइनर लहंगे में ढाया कहर, ट्रेडिशनल लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं वायरल
Jul 12, 2026 | 07:31 PMवीडियो गैलरी

नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM
रिवार्ड ट्रिप का खौफनाक अंत! आखिर वियतनाम में कैसे डूबी भारतीयों से भरी नाव? सच उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 04:35 PM
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
Jul 12, 2026 | 02:43 PM
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM














