- Hindi News »
- Sports »
- Bcci Chief Sourav Ganguly Said That Umran Malik And Kuldeep Sen May Get A Place In The Indian Team Soon
BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने दिए संकेत, जल्द भारतीय टीम में होगी इन 2 घातक गेंदबाजों की एंट्री!
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 9 जून से 19 जून तक टी20 सीरीज खेली जाएगी।
- Written By: काजल चोपड़े

नई दिल्ली: आईपीएल 2022 (IPL 2022) अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। इस सीजन में कई नए खिलाडियों ने अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी से लोगों का दिल जीता है। आईपीएल के इस सीजन में कुछ ऐसे खिलाडियों ने ऐसा शानदार प्रदर्शन दिखाया, जिसकी वजह से अब उनकी एंट्री भारतीय टीम (Team India) में हो सकती है। हाल ही में बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) के चीफ सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने संकेत दिए हैं कि, आईपीएल के इस सीजन में कमाल का प्रदर्शन दिखाने वाले 2 तेज गेंदबाजों को टीम इंडिया में मौका मिल सकता है।
बता दें कि, आईपीएल 2022 (IPL 20225) के ख़त्म होने के 10 दिन बाद भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने ही घर पर 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलने वाली हैं। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 9 जून से 19 जून तक टी20 सीरीज खेली जाएगी।
इसके बाद भारतीय टीम ब्रिटेन के दौरे पर जाएगी, जहां उसे 26 जून से 28 जून तक आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। वहीं, भारतीय टीम जुलाई में इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी। जहां वह इंग्लैंड के खिलाफ 1 टेस्ट, 3 वनडे और 3 टी20 मैच खेलने हैं।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
KKR vs MI: कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई को 147 रन पर रोका, दुबे, ग्रीन और त्यागी ने झटके 2-2 विकेट
PAK को हराने के बाद बंग्लादेशी कप्तान का बयान, कहा- हमें भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट खेलना है
BCCI का मेगा प्लान तैयार, दलीप ट्रॉफी से होगी घरेलू सीजन की शुरुआत, खेले जाएंगे 1700 से ज्यादा मुकाबले
हाल ही में सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने मिड डे को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि, अगर भारतीय टीम में उमरान मलिक (Umran Malik) की एंट्री होती है, तो उन्हें कोई हैरान नहीं होगी। सौरव गांगुली ने कहा, ‘कितने बॉलर 150 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं? ज्यादा नहीं। अगर उमरान मलिक को टीम इंडिया के लिए चुना जाता है, तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा।’
सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने आगे कहा, ‘उमरान मलिक सबसे तेज हैं। हमें उनका इस्तेमाल सावधानी से करना होगा। मुझे कुलदीप सेन (Kuldeep Sen) भी पसंद हैं। साथ ही टी नटराजन ने वापसी की है। हमारे पास मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह होंगे। मैं अपने तेज गेंदबाजों के दबदबे को देखकर बहुत खुश हूं।’
बता दें कि, आईपीएल 2022 में उमरान मलिक 157 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद फेंक चुके हैं और वह लगातार 150 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार गेंदबाजी कर सकते हैं। वहीं, आईपीएल के इस सीजन में कुलदीप सेन डेथ ओवर्स में काफी प्रभावशाली रहे हैं।
Bcci chief sourav ganguly said that umran malik and kuldeep sen may get a place in the indian team soon
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Drishyam 3 X Review: मोहनलाल की फिल्म ने थिएटर्स में मचाया धमाल, सोशल मीडिया पर छाया जॉर्जकुट्टी का जलवा
May 21, 2026 | 11:57 AMटूट की कगार पर सुनेत्रा पवार की NCP! 22 विधायकों की शरद पवार से मुलाकात का क्या मतलब निकाल रहे लोग
May 21, 2026 | 11:55 AMराज्य सरकार चिकित्सा शिक्षा सुधारों के प्रचार पर खर्च करेगी 3.62 करोड़ रुपये, सोशल मीडिया से होगी जागरूकता
May 21, 2026 | 11:54 AMथिएटर में लगी भीषण आग, हादसे में बाल-बाल बचे कर्मचारी, गाजियाबाद के पैसिफिक मॉल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 21, 2026 | 11:53 AMIran Conflict: ट्रंप और नेतन्याहू के बीच तीखी बहस! फोन कॉल पर ईरान मुद्दे को लेकर आपस में भिड़े
May 21, 2026 | 11:51 AMNEET पेपर लीक के बाद नागपुर की कोचिंग संस्थाएं सवालों के घेरे में, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
May 21, 2026 | 11:46 AMMohan Yadav On Rahul Gandhi: राहुल गांधी के बयान पर मोहन यादव का हमला, राहुल की भाषा असंसदीय और अलोकतांत्रिक
May 21, 2026 | 11:46 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














