-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Bangladesh Vs West Indies 3rd T20i Series Pooran Blasts West Indies To Series Win Over Bangladesh
वेस्टइंडीज ने तीसरा टी20 और श्रृंखला जीती
- Written By: काजल चोपड़े

जॉर्जटाउन: कप्तान निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) के 39 गेंद में नाबाद 74 रन की मदद से वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश(Bangladesh vs West Indies T20 Series) को तीसरे टी20 मैच में पांच विकेट से जीत दिलाकर श्रृंखला 3 . 0 से जीत ली। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 163 रन बनाये। जवाब में वेस्टइंडीज ने दस गेंद बाकी रहते पांच विकेट पर 169 रन बना लिये।
2- 0 series win! #WIvBAN #MenInMaroon pic.twitter.com/j0l8zyr68y — Windies Cricket (@windiescricket) July 7, 2022
बांग्लादेश (Bangladesh) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। लिटन दास और अफीफ हुसैन ने ओडियन स्मिथ के ओवर में 20 रन निकालकर टीम को शानदार शुरूआत दी। दोनों के बीच 57 रन की साझेदारी को हेडन वॉल्श ने तोड़ा जब लिटन ने प्वाइंट पर कैच थमाया। उन्होंने 41 गेंद में 49 रन बनाये। वॉल्श ने 19वें ओवर में महमूदुल्लाह को 22 के स्कोर पर पगबाधा आउट किया। अफीफ 38 गेंद में 50 रन बनाकर रन आउट हुए।
उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और दो छक्के जड़े। जवाब में वेस्टइंडीज को स्पिन आक्रमण का संभलकर सामना करना पड़ा। सलामी बल्लेबाज काइल मायर्स ने 38 गेंद में 55 रन बनाये। वेस्टइंडीज का स्कोर सातवें ओवर में तीन विकेट पर 43 रन था जब मायर्स और पूरन क्रीज पर थे। दोनों ने 8 . 3 ओवर में 85 रन की साझेदारी की।
सम्बंधित ख़बरें
मायर्स 15वें ओवर में आउट हुए। इसी ओवर में पूरन ने दो छक्के समेत 19 रन बनाये। उन्होंने 18वें ओवर में अफीफ को छक्का जड़कर अपना नौवां टी20 अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद महमूदुल्लाह को पांचवां छक्का लगाकर मैच समाप्त किया। अब दोनों टीमें रविवार से जॉर्जटाउन में ही तीन वनडे मैचों की श्रृंखला खेलेंगी । (एजेंसी)
Bangladesh vs west indies 3rd t20i series pooran blasts west indies to series win over bangladesh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘पेपर लीक दुखद, लेकिन आंदोलन में मर्यादा नहीं टूटनी चाहिए’, NEET पेपर लीक पर महिला आयोग का बयान
Jul 29, 2026 | 08:08 PMBatwara 1947 Promotion: जयपुर में सनी देओल का दमदार रोड शो, हवा महल में ‘बंटवारा 1947’ का किया भव्य प्रमोशन
Jul 29, 2026 | 07:59 PMरायगड के क्रशर संचालकों को बड़ी राहत, बंद ट्रेडिंग लाइसेंस फिर से शुरू करने का राजस्व मंत्री का निर्देश
Jul 29, 2026 | 07:52 PMब्रज में गुरु पूर्णिमा की धूम: राधे बाबा टीला पहुंचे मंत्री लक्ष्मी नारायण, गुरु-शिष्य परंपरा का बताया महत्व
Jul 29, 2026 | 07:46 PMजंतर-मंतर पर फिर जुटने लगे छात्र…दिल्ली पुलिस के फूले हाथ-पांव! प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए भारी इंतजाम
Jul 29, 2026 | 07:31 PMभोपाल किसान आंदोलन: प्रदर्शनकारियों ने बस खिसकाई, बीच में दीवार बनकर खड़ी रहीं ACP मोनिका शुक्ला- देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:24 PMआगरा में दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते गहरे पानी में गईं दो सगी बहनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
Jul 29, 2026 | 07:20 PMवीडियो गैलरी

राज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM














