बांग्लादेश के आठ विकेट पर 133 रन

Bangladesh vs india 1st test match Bangladesh 133 for eight wickets
Published on: 
Updated on: 

चटगांव: बांग्लादेश (India vs Bangladesh 1st Test Match) ने भारत के खिलाफ पहले क्रिेकट टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में आठ विकेट पर 133 रन बनाए। दिन का खेल खत्म होने पर मेहदी हसन मिराज 16 जबकि इबादत हुसैन 13 रन बनाकर खेल रहे थे।

बांग्लादेश की टीम अब भी भारत के पहली पारी के 404 रन के स्कोर से 271 रन पीछे है जबकि उसके सिर्फ दो विकेट शेष हैं। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने चार जबकि मोहम्मद सिराज ने तीन विकेट चटकाए। (एजेंसी)